Business Under 7000 Rupees: 7 हजार में शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने छाप सकते हैं 30-40 हजार रुपये

Low Investment Business: बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत नहीं है। आप 10 हजार से कम में 7 बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इन सभी बिजनेस में आप महीने का 30-40 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 07:42 AM IST
7 हजार से भी कम में शुरू हो सकते हैं ये 5 बिजनेस
7 हजार से भी कम में शुरू हो सकते हैं ये 5 बिजनेस

Small Business Ideas in India: अगर आप भी नौकरी करके थक गए हैं और अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। काफी लोग अपने बिजनेस के प्लान को इसलिए छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें लाखों रुपये की जरूरत पड़ेगी। अगर आप भी इसी वजह से अपने बिजनेस के सपने को छोड़ रहे है, तो जरा रुकिए! आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर करने वाले हैं। अगर आपने बिजनेस करने की ठान ही ली है, तो आप 10 हजार से भी कम रुपये में 7 तरह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आइए उन सभी बिजनेस के बारे में जानते हैं।

देसी अचार का बिजनेस

अगर आपके हाथ में स्वाद का जादू है, तो देसी अचार का बिजनेस बहुत अच्छे से चल सकता है। इस बिजनेस को आप 5-7 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं और हर महीने के 30-40 हजार कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अचार बनाना आना चाहिए। आजकल देसी स्वाद के प्रोडक्ट मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं।

मोबाइल रिपेरिंग का बिजनेस

अगर आपको मोबाइल की जानकारी है और आप उसे रिपेयर कर सकते हैं, तो आपके लिए ये बिजनेस सबसे अच्छा है। इसमें आप मंथली 20-30 हजार कमा सकते हैं। इसके लिए बड़े दुकान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही बिजनेस जमने के बाद आप उसे बढ़ाने के लिए सरकारी फॉर्म भी भरना शुरू कर दें। इससे आपके ग्राहक बढ़ जाएंगे।

क्लाउड किचन

अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो आप इस शौक को भी बिजनेस में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दुकान या होटल की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने घर के किचन से ही इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आजकल काफी लोग क्लाउड किचन के बिजनेस में हाथ आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | फिर महंगा होगा सोना! क्या चांदी के भाव भी बढ़ेंगे? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग

अगर आपको पेंटिंग या कुछ क्रिएटिविटी करनी पसंद है, तो आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप कस्टम गिफ्ट्स (जैसे मग, टी-शर्ट प्रिंटिंग) बनाकर बेच सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।

कंटेंट क्रिएटिंग

अगर आप लिखने में माहिर हैं, तो आप हर महीने 30-35 हजार कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना टाइम इनवेस्ट करना होगा। रोजाना के 8-9 घंटे काम करके आप इसे बिजनेस की तरह बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं, तो आप 1-1 मिनट की वीडियो बनाकर भी हजारों में कमा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBusiness Under 7000 Rupees: 7 हजार में शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने छाप सकते हैं 30-40 हजार रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीBusiness Under 7000 Rupees: 7 हजार में शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने छाप सकते हैं 30-40 हजार रुपये