क्या अब आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर? जानिए इसमें कितनी है सच्चाई

कई रिपोर्ट्स के विपरीत, UIDAI के अनुसार myAadhaar पोर्टल पर केवल पता ऑनलाइन बदला जा सकता है। अन्य व्यक्तिगत जानकारी के लिए आधार केंद्र पर ही जाना होगा।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड2 Nov 2025, 09:56 PM IST
क्या अब आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर? जानिए इसमें कितनी है सच्चाई
क्या अब आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर? जानिए इसमें कितनी है सच्चाई

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड धारक अब myAadhaar पोर्टल के जरिए अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

लेकिन जब आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं, तो सच्चाई कुछ और निकलती है। असल में, आधार अपडेट प्रक्रिया पहले जैसी ही है यानी सिर्फ पता ही ऑनलाइन बदला जा सकता है। बाकी सभी बदलावों के लिए अभी भी आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना पड़ेगा।

UIDAI वेबसाइट पर क्या लिखा है?

UIDAI के पोर्टल के अनुसार, फिलहाल केवल पता अपडेट करना ही ऑनलाइन संभव है। बाकी सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे:

  • नाम
  • जन्म तिथि / उम्र
  • लिंग
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल पता
  • वैवाहिक स्थिति
  • जानकारी साझा करने की अनुमति

इन सबको बदलने के लिए आपको ऑफलाइन यानी आधार केंद्र पर ही जाना होगा। तो, अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलना या नाम सुधारना चाहते हैं, तो आपको अभी भी केंद्र पर जाकर ही यह काम करवाना होगा।

ऑनलाइन क्या किया जा सकता है?

जब हमने UIDAI की वेबसाइट देखी, तो पाया कि सिर्फ कुछ सीमित सेवाएं ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। myAadhaar पोर्टल पर आप ये काम कर सकते हैं:

  • पता अपडेट करना
  • आधार डाउनलोड करना
  • आधार PVC कार्ड मंगवाना
  • दस्तावेज दोबारा अपलोड करना
  • बैंक लिंकिंग की स्थिति जांचना
  • बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करना
  • वर्चुअल आईडी (VID) बनाना
  • किसी परिवार सदस्य की मृत्यु की सूचना देना
  • eKYC दस्तावेज़ सूची देखना
  • “Head of Family” द्वारा पता साझा करने के अनुरोध को मैनेज करना

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीक्या अब आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर? जानिए इसमें कितनी है सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीक्या अब आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर? जानिए इसमें कितनी है सच्चाई
OPEN IN APP