Car Loan EMI Calculator: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपना समय बचाने के लिए पर्सनल व्हीकल कार लेना पसंद करते हैं, लेकिन गाड़ी लेते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। लेकिन 10 लाख की कार हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं होती। ज्यादातर लोग अपनी पहली कार लोन पर ही खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी लोन लेकर 10 लाख की कार खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी मंथली सैलरी के हिसाब से आपको कितना लोन मिलेगा?
ज्यादातर बैंक कार की कीमत का 80–85% तक लोन देने को तैयार रहते हैं। यानी अगर SUV की कीमत 10 लाख है, तो आपको करीब 8.5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। बाकी 1.5 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट के तौर पर खुद देना होगा।
EMI और सैलरी का हिसाब
बैंक यह मानते हैं कि आपकी EMI आपकी मासिक सैलरी का 40-50% से ज्यादा न हो। 10 लाख की कार पर, 5 साल का समय और 8-9% ब्याज दर के हिसाब से EMI करीब ₹20,000- ₹21,000 होगी। इसका मतलब है कि आपकी मासिक सैलरी कम से कम ₹40,000- ₹50,000 होनी चाहिए। सालाना आय लगभग ₹6-6.5 लाख होने पर आप EMI आराम से चुका सकते हैं। अगर आपकी सैलरी इससे कम है, तो आपको या तो डाउन पेमेंट बढ़ाना होगा या लोन की अवधि लंबी करनी होगी।
लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. अपने बजट और मासिक खर्च का हिसाब जरूर रखें।
2. ज्यादा डाउन पेमेंट देने से EMI कम हो सकती है।
3. लंबी लोन अवधि पर ब्याज का बोझ बढ़ जाता है।
4. बैंक या NBFC के प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज़ को ध्यान में रखें।