Car Loan EMI For 10 Lakh: कार खरीदना आज के समय में लग्जरी से ज्यादा जरूरत बन चुका है, लेकिन 10 लाख की कार खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इस वजह से ज्यादातर लोग अपनी पहली कार लोन पर ही निकलवाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि 10 लाख तक की कार के लिए आपको कितनी सैलरी होनी चाहिए और इस पर आने वाली EMI आपकी जेब पर कितना बोझ डालेगी? अगर सही जानकारी न हो तो लोन लेने में मुश्किलें आ जाती हैं और बजट बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन
कितना मिलता है लोन?
अधिकांश बैंक कार कीमत का लगभग 85% तक लोन देते हैं। मतलब अगर कार की कीमत 10 लाख है तो आप करीब 8.5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। बाकी का 1.5 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट के तौर पर खुद देना होगा। इसलिए अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले डाउनपेमेंट के पैसों का इंतजाम कर लें। डाउन पेमेंट के बिना कोई भी कंपनी आपको कार नहीं देगी।
कार खरीदने के लिए सैलरी कितनी होनी चाहिए?
बैंक EMI को आपकी मासिक सैलरी का लगभग 40-50% तक ही मंजूर करते हैं ताकि आपकी बाकी जरूरतों पर असर न पड़े। 10 लाख के लोन पर अगर आप 5 साल की अवधि लेते हैं और ब्याज दर लगभग 8-9% है तो आपकी EMI करीब ₹20,000 से ₹21,000 प्रति माह होगी। इसके हिसाब से आपकी मासिक सैलरी कम से कम ₹40,000 से ₹50,000 होना जरूरी है। अगर आपकी सैलरी इससे कम है तो डाउन पेमेंट बढ़ाना होगा या लोन की अवधि बढ़ानी पड़ेगी।इसका मतलब आपकी सालाना सैलरी लगभग ₹6 से ₹6.5 लाख तक होनी चाहिये ताकि EMI आराम से संभाली जा सके।
लोन देने से पहले बैंक आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट्स और अन्य कर्जों को ध्यान में रखते हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्थिर इनकम आपको बेहतर ब्याज दर और आसान लोन मंजूरी दिलवा सकता है।