इलाज के लिए जेब से पैसा नहीं! केंद्र सरकार की ये हैं कैशलेस हेल्थ स्कीम्स, ऐसे मिलेगा फायदा

भारत में स्वास्थ्य खर्च तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं जो पात्र नागरिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। इन योजनाओं के जरिए करोड़ों लोग सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना नकद भुगतान किए इलाज करा सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड8 Jun 2026, 02:06 PM IST
केंद्र सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।
केंद्र सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च आम परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन सकता है। इसी चुनौती को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने अलग-अलग वर्गों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

हालांकि सभी योजनाएं हर नागरिक के लिए नहीं हैं। कुछ योजनाएं गरीब परिवारों के लिए हैं, कुछ सरकारी कर्मचारियों के लिए, जबकि कुछ विशेष रूप से कर्मचारियों या पूर्व सैनिकों के लिए बनाई गई हैं।

1. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)

यह भारत सरकार की सबसे बड़ी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना मानी जाती है। इसमें प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। पूरे देश में पोर्टेबिलिटी की सुविधा है। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य आश्वासन योजनाओं में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें | 60 साल के बाद हर महीने ₹3200 का सहारा, लाखों बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा का आधार

किन्हें मिलता है लाभ?

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
  • SECC डेटा के आधार पर पात्र लाभार्थी

हालिया विस्तार के बाद 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ देने की दिशा में विस्तार किया गया है।

2. राष्ट्रीय वयोश्री योजना

केंद्र सरकार की इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के BPL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों को मुफ्त सहायक उपकरण मुफ्त में दिए जाते हैं। ये उपकरण कम दिखना, कम सुनाई देना, चलने-फिरने में दिक्कत जैसी समस्याओं से ग्रसित लोगों का बड़ा सहारा बनते हैं।

इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2017 को हुई थी। सरकार द्वारा इन उपकरणों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कैंपों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट scw.dosje.gov.in/rashtriya-vayoshri-yojana या जिला सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से कैंपों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | हर महीने खर्च होते हैं 2.2 लाख रुपये, महिला ने शेयर किया वीडियो

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना

इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बुजुर्गों को केंद्र सरकार को तरफ से हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता देना है। आवेदन को किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो। अलग अलग राज्यों में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।

4. आयुष्मान वय वंदना (70+ वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कवर)

केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य कवरेज उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसके तहत पात्र बुजुर्ग सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भरना होगा इनकम टैक्स? करोड़ों में है कमाई

कैशलेस इलाज कैसे काम करता है?

इन योजनाओं में मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के समय अपना कार्ड या पहचान पत्र दिखाना होता है।

सामान्य प्रक्रिया

  • पात्रता सत्यापन
  • अस्पताल द्वारा योजना की जांच
  • उपचार की स्वीकृति
  • कैशलेस इलाज
  • भुगतान सीधे अस्पताल को किया जाता है।

इस प्रक्रिया में मरीज को इलाज के लिए जेब से भुगतान नहीं करना पड़ता, बशर्ते उपचार योजना के दायरे में हो।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीइलाज के लिए जेब से पैसा नहीं! केंद्र सरकार की ये हैं कैशलेस हेल्थ स्कीम्स, ऐसे मिलेगा फायदा
More