साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में बदलाव, पेंशन से लेकर भत्ते तक बदल गए 5 नियम

Central Government Employees: भारत सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का ध्यान रखते हुए 2025 में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें रिटायरमेंट, पेंशन और DA से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर कर्मचारियों के भविष्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा

Jitendra Singh
पब्लिश्ड23 Oct 2025, 08:01 PM IST
Central Government Employees: नए नियमों से रिटायरमेंट प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
Central Government Employees: नए नियमों से रिटायरमेंट प्रक्रिया आसान हो जाएगी। (Livemint)

Central Government Employees: साल 2025 केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खास साबित हुआ है। इस साल सरकार ने रिटायरमेंट, पेंशन और भत्तों से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर लाखों कर्मचारियों की जेब और भविष्य दोनों पर पड़ेगा। सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 2025 में अब तक 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। इसके साथ ही नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme - UPS) का लाभ भी दे रही है। आइए जानते है कि, सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को किस तरह से फायदा होगा।

1. नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम की शुरुआत

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, सरकार ने अप्रैल 2025 में नया यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) शुरू किया है। यह योजना पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension System) का मिश्रण है। UPS में अगर कोई कर्मचारी 25 साल काम करता है तो उसे आखिरी 12 महीने की बेसिक सैलरी का 50% पेंशन मिलेगा। कम से कम 10 साल सेवा करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 10,000 रुपये मंथली पेंशन गारंटी के साथ मिलेगी।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग पर जानिए क्या है सरकार का प्लान, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता

2. रिटायरमेंट के दिन ही लागू होगी पेंशन

सरकार की ओर से सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि, वे रिटायर होने वाले कर्मचारियों की फाइल 12 से 15 महीने पहले ही तैयार कर लें। जिससे रिटायरमेंट के दिन से ही पेंशन लागू की जा सके। इससे पहले कर्मचारियों के पेंशन लागू होने में समय लग जाता था।

3. महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी

महंगाई के असर से राहत देने के लिए सरकार ने 2025 में दो बार डीए और डीआर में बढ़ोतरी की है। जनवरी से जून के बीच 2% और जुलाई से दिसंबर के बीच 3% की बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा समय में डीए 58 फीसदी तक पहुंच गया है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की मासिक आय में सीधा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें | क्या कैश में देते हैं आप भी किराया? आयकर विभाग भेज सकता है नोटिस, जानिए क्यों

4. यूनिफॉर्म भत्ता अब सेवा अवधि के अनुसार मिलेगा

पहले यूनिफॉर्म भत्ता साल में एक बार तय रकम के रूप में दिया जाता था, भले ही कोई बीच में रिटायर हो जाए। अब नियम बदल गया है। अगर कोई कर्मचारी साल के बीच में रिटायर होता है, तो उसे महीनों के हिसाब से आनुपातिक भत्ता मिलेगा। कहने का मतलब ये हुआ कि सेवा के महीनों की संख्या के अनुपात में भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें | घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, ये है बेहद आसान तरीका

5. ग्रेच्युटी और एकमुश्त राशि में सुधार

सरकार ने अब ग्रेच्युटी और एकमुश्त भुगतान के नियमों को भी बेहतर बनाया है। UPS योजना के तहत अब दोनों लाभ साथ में मिलेंगे, जिससे रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। पहले NPS कर्मचारियों को इस सुविधा की कमी महसूस होती थी, लेकिन अब उन्हें भी इसका पूरा फायदा मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीसाल 2025 में सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में बदलाव, पेंशन से लेकर भत्ते तक बदल गए 5 नियम
More
बिजनेस न्यूज़मनीसाल 2025 में सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में बदलाव, पेंशन से लेकर भत्ते तक बदल गए 5 नियम