Scholarship Schemes: भारत में स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स की फीस लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लाखों परिवारों के लिए उच्च शिक्षा का खर्च उठाना चुनौती बन जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इन योजनाओं का बड़ा हिस्सा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (National Scholarship Portal - NSP) के जरिए संचालित किया जाता है। इस पोर्टल के जरिए छात्र प्लेटफॉर्म पर आवेदन, सत्यापन और स्कॉलरशिप स्टेटस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पीएम यशस्वी योजना
पीएम यशस्सवी (PM-YASASVI) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। यह योजना मुख्य रूप से OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों के लिए बनाई गई है। इसके तहत स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों स्तरों पर सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से 1.25 लाख रुपये तक स्कॉलरशिप तो मिलती है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में स्कूल-कॉलेज की 2 लाख रुपये तक की फीस और लैपटॉप तक मिलते हैं।
पीएम विद्या लक्ष्मी योजना
इस योजना में छात्रों को बिना कुछ गिरवी रखे, बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन मिलता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये तक पूर्ण ब्याज सब्सिडी लोन दिया जाता है। 8 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन पर 3% की सब्सिडी मिलती है।
7.5 लाख रुपये तक के लोन पर आपके द्वारा 75% के क्रेडिट गारंटी दी जाती है ताकि बैंकों के द्वारा आसानी से लोन दिया जा सके। इस योजना में NIRF रैकिंग वाले शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन दिया जाता है। विद्या लक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।
पीएम उच्चर शिक्षा प्रोत्साहन योजना
इस योजना का उद्देश्य गरीब मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा पाने के लिए आर्थिक सहायता देना है। यह योजना भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने पर स्कॉलरशिप प्रदान करती है। ग्रेजुएशन के दौरान पहले 3 साल के लिए हर साल 12000 रुपये मिलते हैं। वहीं अगर छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए स्कॉलरशिप लेते हैं तो उन्हें सालाना 20000 रुपये मिलते हैं।
मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए चौथे और पांचवें साल तक 20000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा 12वीं में 80% या उससे ज्यादा अंक लाना जरूरी है। एडमिशन नियमित कोर्स में होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 4.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रैजुएट स्टडीज
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की तरफ से यह स्कॉलरशिप दी जाती है। इसका लाभ मेरिट आधार पर मिलता है। यह पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दी जाती है। इसमें 2 साल के कोर्स के लिए लगभग 300000 रुपये तक की सहायता मिल सकती है। छात्रों की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।