Car Loan Offer: कौन-सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता कार लोन? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Cheapest Car Loan Offer: देश के बड़े सरकारी बैंक से लेकर कई प्राइवेट बैंक 7.60 से लेकर 10.50 फीसदी की ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। लेकिन इनमें सबसे कम इंटरेस्ट रेट एसबीआई नहीं बल्कि एक अन्य सरकारी बैंक ऑफर कर रहा है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड25 Nov 2025, 02:12 PM IST
Cheapest Car Loan Offer: सिर्फ 7.6% पर कार लोन मिल सकता है।
Cheapest Car Loan Offer: सिर्फ 7.6% पर कार लोन मिल सकता है।

Cheapest Car Loan Offer: अगर आप साल के अंत में कार खरीदने का सोच रहे हैं और अच्छे डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो कार लोन के ब्याज दर और फीस की तुलना करना जरूरी है। इससे आपका मासिक भुगतान (EMI) आसान हो जाएगा। बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFC) इस समय कार लोन पर प्रतिस्पर्धी दरें दे रही हैं। खासकर पब्लिक सेक्टर के बैंक अपने ग्राहकों को सबसे किफायती शर्तों पर लोन दे रहे हैं।

सरकारी से लेकर कई प्राइवेट बैंक 7.60 से लेकर 10.50 फीसदी की ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। लेकिन, इनमें सबसे कम इंटरेस्ट रेट एसबीआई नहीं बल्कि एक अन्य सरकारी बैंक ऑफर कर रहा है।

पब्लिक सेक्टर बैंक:

जो लोग कम ब्याज दर वाले लोन को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए पब्लिक सेक्टर बैंक सबसे अच्छे विकल्प हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक की कार लोन दरें सबसे कम 7.60% से 7.80% तक शुरू हो रही हैं।

केनरा बैंक भी 7.70% से लोन दे रहा है और 31 दिसंबर 2025 तक प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर रहा है।

यह भी पढ़ें | घर से कार तक की EMI होगी कम, RBI अगले महीने ले सकती है फैसला, समझिए बचत का गणित

यूको बैंक: 7.60% – 10.25%, EMI 10,043 – 10,685 रुपये, कार और इलेक्ट्रिक वाहन लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं।

एसबीआई: 8.75%, EMI 10,319 रुपये, फीस 750 – 1,500।

आईडीबीआई बैंक: 7.95% – 9.10%, EMI 10,126 – 10,403 रुपये, फीस 2,500।

ऐसे में अगर आप कार लोन लेने का सोच रहे हैं तो पब्लिक सेक्टर बैंक आपके लिए सबसे किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें | 20 साल के होम लोन को 11 साल में कैसे करें बंद? यहां जानिए पूरी डिटेल

प्राइवेट बैंक

निजी क्षेत्र के बैंक आमतौर पर थोड़ी अधिक ब्याज दर रखते हैं, लेकिन इनके साथ लोन जल्दी मंजूर हो जाता है और दस्तावेज भी आसान होते हैं।

ICICI बैंक: 8.50% से शुरू

HDFC बैंक: 9.20% से शुरू

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCar Loan Offer: कौन-सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता कार लोन? यहां देखिए पूरी लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीCar Loan Offer: कौन-सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता कार लोन? यहां देखिए पूरी लिस्ट