Personal Loan Interest Rate: लोन चाहिए? SBI से कम ब्याज पर ये बैंक दे रहा पर्सनल लोन, यहां देखिए सारे बैंकों की लिस्ट

Personal Loan Interest Rates January 2026: अगर आप साल के पहले महीने में पर्सनल लोन निकलवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं कि जनवरी में कौन सा बैंक सबसे सस्ते ब्याज दर पर लोन दे रहा है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Jan 2026, 07:42 AM IST
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन

Personal Loan Interest Rates January 2026: क्या आपको भी लोन चाहिए? अगर हां, तो आज हम आपके सबसे बड़े सवाल का जवाब लेकर आए हैं। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2026 के पहले महीने में कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि अगर आप 5 साल के लिए लोन करवाते हैं, तो आपकी EMI कितनी आएगी।

जब भी लोन लेने का जिक्र होता है, तो सबसे पहले दिमाग में भारतीय स्टेट बैंक का नाम आता है। काफी लोगों को लगता है कि इस सरकारी बैंक में सबसे सस्ता पर्सनल लोन मिल जाएगा। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जनवरी में आई पर्सनल लोन के ब्याज दरों की लिस्ट में दो बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने SBI को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें | फ्रीलांसिंग में कमाई को कैसे बनाएं स्टेबल? काम आएंगी ये आसान ट्रिक्स

SBI से भी सस्ता यहां मिलेगा पर्सनल लोन

जनवरी में मौजूदा दरों के हिसाब से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर रहे हैं। यूनियन बैंक की दरें 8.75% से शुरू होती हैं, वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 8.75% से शुरुआती दर पर लोन दे रहा है। यानी अगर आप 5 लाख का लोन 5 साल के लिए करवाते हैं, तो अन्य बैंकों की तुलना में यहां पर आपकी EMI कम आएगी।

यहां देखें सभी बैंकों की ब्याज दरों की लिस्ट

बैंकों का नामब्याज दर (प्रतिवर्ष %)ईएमआई ( ) लोन राशि – 5 लाख, अवधि – 5 वर्षईएमआई ( ) लोन राशि – 1 लाख, अवधि – 5 वर्षप्रोसेसिंग शुल्क (% ऋण राशि का)
एचडीएफसी बैंक9.99 से शुरू10,621 से शुरू2,124 से शुरूअधिकतम 6,500 तक
टाटा कैपिटल10.99 से शुरू10,869 से शुरू2,174 से शुरूअधिकतम 3.5% तक
भारतीय स्टेट बैंक10.05–15.0510,636–11,9082,127–2,38231 जनवरी 2026 तक NIL
आईसीआईसीआई बैंक9.99 से शुरू10,621 से शुरू2,124 से शुरूअधिकतम 2% तक
बैंक ऑफ बड़ौदा*10.15–18.0510,660–12,7102,132–2,542अधिकतम 2% ( 10,000 तक)
एक्सिस बैंक9.99 से शुरू10,621 से शुरू2,124 से शुरूअधिकतम 2% तक
कोटक महिंद्रा बैंक10.99 से शुरू10,869 से शुरू2,174 से शुरूअधिकतम 5% तक
बैंक ऑफ इंडिया10.85–16.1510,834–12,1992,167–2,440अधिकतम 1% ( 250– 15,000)
केनरा बैंक9.70–15.1510,550–11,9342,110–2,3870.50% ( 1,000– 5,000)
पंजाब नेशनल बैंक10.25–16.8010,685–12,3732,137–2,475अधिकतम 1% तक
एचएसबीसी बैंक9.95 से शुरू10,611 से शुरू2,122 से शुरूअधिकतम 2% तक
फेडरल बैंक11.99 से शुरू11,120 से शुरू2,224 से शुरूअधिकतम 3% तक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया8.75–12.5510,319–11,2622,064–2,252अधिकतम 1% ( 7,500 तक)
बजाज फिनसर्व10.00–31.0010,624–16,4852,125–3,297अधिकतम 3.93% तक
पंजाब एंड सिंध बैंक9.60–13.8510,525–11,5952,105–2,3190.50%–1%
इंडियन ओवरसीज बैंक10.25 से शुरू10,685 से शुरू2,137 से शुरूअधिकतम 0.75% तक
यूको बैंक9.95–13.2010,611–11,4282,122–2,286अधिकतम 1% ( 750 न्यूनतम)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक9.99 से शुरू10,621 से शुरू2,124 से शुरू1.5%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र8.75–13.5510,319–11,5182,064–2,304अधिकतम 1% ( 10,000 तक)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया9.65–11.5510,538–11,0092,108–2,202अधिकतम 1% तक
इंडसइंड बैंक10.49 से शुरू10,744 से शुरू2,149 से शुरूअधिकतम 3.5% (2% इंस्टेंट लोन हेतु सीमित अवधि)
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Interest Rate: लोन चाहिए? SBI से कम ब्याज पर ये बैंक दे रहा पर्सनल लोन, यहां देखिए सारे बैंकों की लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Interest Rate: लोन चाहिए? SBI से कम ब्याज पर ये बैंक दे रहा पर्सनल लोन, यहां देखिए सारे बैंकों की लिस्ट