Gold ETF: सोने में निवेश का बेहतरीन मौका! ₹1,000 से कर सकते हैं शुरुआत, 31 अक्टूबर तक का समय

Gold ETF: चॉइस गोल्ड ईटीएफ के NFO में निवेशक कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। यह 31 अक्टूबर को बंद हो रहा है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Oct 2025, 04:39 PM IST
Gold ETF
Gold ETF

Gold ETF Investment: देश में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की टॉप कंपनी चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड गोल्ड इन्वेस्टमेंट का शानदार मौका दे रही है। दरअसल, कंपनी चॉइस म्यूचुअल फंड के तहत एक नया गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी Gold ETF लॉन्च किया है। इस गोल्ड ईटीएफ फंड के जरिए निवेशक आसानी से सोना में निवेश कर सकेंगे। यह किफायती के साथ-साथ सुरक्षित भी है। चॉइस म्यूचुअल फंड ने इस गोल्ड ETF का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज यानी 24 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया है, जबकि 31 अक्टूबर तक इसमें निवेश का मौका है।

1000 रुपये से कर सकेंगे निवेश की शुरुआत

चॉइस गोल्ड ईटीएफ के NFO में निवेशक कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। यह ईटीएफ जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होगा, जिसके बाद आप शेयरों की तरह इसे भी खरीद या बेच सकेंगे। कंपनी ने कहा कि इस गोल्ड ईटीएफ को लॉन्च करने का मकसद डोमैस्टिक मार्केट में फिजिकल गोल्ड की बढ़ती कीमतों के मुताबिक रिटर्न देना है। इस फंड खासबात यह है कि यह इन्वेस्टर्स को गोल्ड में इन्वेस्टमेंट का एक लिक्विड और पारदर्शी तरीका उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 25,800 के नीचे बंद

रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट डिमांड

बता दें कि इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून 2025) के दौरान गोल्ड इन्वेस्टमेंट की डिमांड 2020 की पहली छमाही के बाद से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। मौजूदा समय में सोने की बढ़त कीमतों की वजह से इन्वेस्टमेंट फ्लो और तेज हो रहा है। आम तौर पर सोने के भाव पर महंगाई का असर नहीं होता है। रेयर अर्थ मेटल होने के नाते दुनिया भर में इसकी मांग रहती है।

इस वजह से बढ़ रही सोने की कीमतें

मालूम हो कि सोना लंबे समय से भारत में एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है। हाल ही में इसकी कीमतें 1.32 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। इसने पिछले एक साल के दौरान लगभग 60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जो इक्विटी और अन्य निवेश साधन के मुकाबले बहुत अधिक है। दरअसल, ग्लोबल ट्रेड वार, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और फाइनेंशियल मार्केट में उतार-चढ़ाव ने इसके डिमांड को बढ़ा दिया,जिससे कीमतों में इतना उछाल दर्ज किया गया है।

चॉइस म्यूचुअल फंड के सीईओ अजय केजरीवाल ने कहा, ‘सोना न केवल धन की सुरक्षा करता है, बल्कि यह महंगाई और बाजार की अस्थिरता को मात देने की क्षमता भी रखता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को फिजिकल गोल्ड स्टोरेज की चिंता किए बिना इसके प्राइस और बढ़ोतरी का लाभ उठाने का मौका देता है।’

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold ETF: सोने में निवेश का बेहतरीन मौका! ₹1,000 से कर सकते हैं शुरुआत, 31 अक्टूबर तक का समय
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold ETF: सोने में निवेश का बेहतरीन मौका! ₹1,000 से कर सकते हैं शुरुआत, 31 अक्टूबर तक का समय