Christmas Bank Holiday 2025: आज देशभर में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। आज के ही दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस मौके पर कई जगहों पर आज छुट्टियां रखी गई हैं। ऐसे में लोगों को बैंक के खुलने को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है कि क्या आज बैंक खुलेगा या नहीं। आइए जानते हैं।
क्या क्रिसमस पर आज बैंक खुलेंगे?
क्रिसमस के मौके पर आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों को छुट्टी दी है। हालांकि बैंक बंद होने के बाद भी आपके बैंक के कोई काम नहीं रुकेंगे। अगर आप कैश निकालना चाहते हैं, तो किसी भी ATM से जाकर पैसा निकाल सकते हैं।
वहीं अगर आप अपने बैंक अकाउंट में पैसा जामा करना चाहते हैं, तो भी आप इस बैंकों की छुट्टी वाले दिन पूर कर सकते हैं। आजकल लगभग सभी बैंकों ने ATM के साइड में ही डिपोजिट मशीन भी लगा रखी है, जिसमें आप अपना कैश जमा करवा सकते हैं।अब तो भारत डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में यूपीआई की मदद से सेकंडों में पैसे एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर हो जाते हैं।
जनवरी तक कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?
क्रिसमस के साथ ही छुट्टियों की भी शुरुआत हो जाती है। अगर आप नए साल पर या फिर जनवरी में कोई बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए। उसी के अनुसार आप अपना काम शेड्यूल कर लीजिएगा।