CM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान की तरह इस राज्य के किसानों को नहीं मिली 14वीं किस्त, जानिए कब मिलेंगे 4000 रुपये

CM Kisan Kalyan Yojana: केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि मुहैया कराई जाती है। इसके तहत किसानो को हर साल 6000 रुपये कैश मिलते हैं। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रही है। इस योजना की अब तक 14वीं किस्त किसानों को नहीं मिली।

Jitendra Singh
अपडेटेड19 Mar 2026, 05:44 PM IST
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त अब तक खाते में नहीं आई है।
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त अब तक खाते में नहीं आई है।

CM Kisan Kalyan Yojana: देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। ऐसे ही मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) चला रही है। इस योजना के जरिए अब तक मध्य प्रदेश में किसानों को 13 किस्तों में फायदा मिल चुका है। राज्य के किसान अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह राशि भी किसानों के खाते में 3 किस्त के जरिए ट्रांसफर की जाती है। यानी हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।

किसानों को जल्द मिल सकते हैं 4000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त किसानों के खाते में आ गई। वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त अब तक खाते में नहीं आई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का 15वीं किस्त का भी समय नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शायद राज्य सरकार 14वीं और 15वीं किस्त के पैसे एक साथ ट्रांसफर करें। अगर ऐसा होता है तो किसानों के अकाउंट में एक साथ 4000 रुपये आएंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी? यहां जानिए पूरी डिटेल

अगस्त 2025 के बाद से नहीं आया पैसा

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त पिछले साल अगस्त में जारी की गई थी। तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने के कुछ ही दिन पैसा जारी कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त आई और 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो गई। लेकिन सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा किसानों के खाते में नहीं आया।

इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे

जिन किसानों की e-KYC अधूरी है, या जिनके बैंक खाते उनके आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें पैसा प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं हुआ है या यदि किसी लाभार्थी का नाम PM किसान सूची से हटा दिया गया है, तो ऐसे किसानों को भी 14वीं किस्त नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें | PM Kisan: किसानों के खातों में पहुंचे ₹2000, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

ऐसे चेक करें अपना नाम

आपके खाते में 14वीं किस्त का पैसा आएगा या नहीं इसके लिए आप मध्य प्रदेश सरकार के 'SAARA' पोर्टल (saara.mp.gov.in) पर अपना नाम देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको 'SAARA' पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और "Chief Minister Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status" लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीCM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान की तरह इस राज्य के किसानों को नहीं मिली 14वीं किस्त, जानिए कब मिलेंगे 4000 रुपये
More