Gold, Silver Rates Today: कॉमेक्स पर सोने में $64/oz का उछाल, चांदी $3.4/oz महंगी

Global Gold - Silver Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने - चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के फ़्यूचर्स में $64 की तेजी आई, जबकि चांदी $3.45 बढ़ी। US डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले गिरकर 98 पर आ गया, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए बुलियन खरीदना ज़्यादा किफ़ायती हो गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Apr 2026, 10:14 PM IST
Global Gold - Silver Rate Today: सोने का आज हाई 79 डॉलर रहा और लो लेवल 75 डॉलर रहा।
Global Gold - Silver Rate Today: सोने का आज हाई 79 डॉलर रहा और लो लेवल 75 डॉलर रहा।

Global Gold - Silver Rate Today: सोने चांदी के भाव में आज 14 अप्रैल 2026 , दिन मंगलवार को तेजी लौट आई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही थी। लेकिन आज स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। कच्चे तेल की कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई है। जिसका असर कमोडिटी बाजार पर देखने को मिल रहा है।

खरीदारों का उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का एक और दौर फिर से जल्द ही शुरू हो सकता है। इससे सुरक्षित निवेश (safe-haven) वाली संपत्तियों की मांग बढ़ गई। इस उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई, जबकि डॉलर का सुरक्षित निवेश वाला आकर्षण कुछ कम हो गया।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई चमक, जानिए ताजा भाव

कॉमेक्स पर गोल्ड फ़्यूचर्स 64 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 4,831 डॉलर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जबकि सिल्वर फ़्यूचर्स 3.45 डॉलर बढ़कर दिन के हाई 79.11 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में, दोनों धातुओं ने अपने इंट्राडे लो से जबरदस्त रिकवरी की थी और मामूली नुकसान के साथ बंद हुई थीं।

कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड की कीमत

कॉमेक्स मार्केट पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 63 डॉलर बढ़कर यानी 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,830 डॉलर प्रति औँस पर कारोबार कर रहा है। आज इसका दिन का हाई लेवल 4,842 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका लो लेवल 4,767 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह कॉमेक्स पर चांदी में 3 डॉलर से ज्यादा बढ़कर 79.325 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इसका आज का हाई 79 डॉलर रहा और लो लेवल 75 डॉलर रहा।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानिए ताजा भाव

सोना - चांदी खरीदें या बेचें

कॉमेक्स पर सोने का पहला रजिस्टेंस 4,783 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,761 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का दूसरा सपोर्ट लेवल 4,799 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,747 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां भी सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का तीसरा रजिस्टेंस 4,805 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,739 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानिए ताजा भाव

चांदी का पहला रजिस्टेंस 76 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 75 डॉलर डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस 76 डॉलर पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 75 डॉलर है। यहां भी चांदी में तेजी के संकेत यानी बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह चांदी का तीसरा रजिस्टेंस 76 डॉलर पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 74 डॉलर पर है। यहां भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold, Silver Rates Today: कॉमेक्स पर सोने में $64/oz का उछाल, चांदी $3.4/oz महंगी
More