Comex Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सोना $46/oz फिसला, निवेशकों ने की मुनाफावसूली

Global Gold Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाया। सोने का वायदा भाव गिरकर 4,808 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जियो पॉलिटिकल तनाव में कमी और US डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Apr 2026, 09:42 PM IST
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 4,862 डॉलर प्रति औंस से हुई।
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 4,862 डॉलर प्रति औंस से हुई।

Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी है। कॉमेक्स गोल्ड फ़्यूचर्स 4,895 डॉलर के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 46 डॉलर प्रति औंस गिरकर 4,808 डॉलर के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया। वहीं सिल्वर फ़्यूचर्स 1.23 डॉलर गिरकर दिन के निचले स्तर 78.3 डॉलर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है यह गिरावट किसी बड़े नकारात्मक संकेत के कारण नहीं, बल्कि निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली किए जाने से आई है।

निवेशकों की नजर अब लगातार बदलते ग्लोबल संकेतों पर बनी हुई है। खासतौर पर तेल की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार में नई हलचल पैदा की है। इसका सीधा असर सोने और चांदी की चाल पर देखने को मिल रहा है।

मुनाफा वसूली बना मुख्य कारण

हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था। ऐसे में निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर अपने निवेश से मुनाफा निकालना शुरू किया, जिससे बाजार पर दबाव बना। कमोडिटी मार्केट में यह एक सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है, जहां तेजी के बाद कुछ समय के लिए कीमतों में गिरावट आती है। इसी ट्रेंड के चलते फिलहाल सोना और चांदी दबाव में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर सोना-चांदी महंगा, जानिए ताजा भाव

कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड का भाव

कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 20 डॉलर गिरकर यानी करीब 42 फीसदी गिरकर 4,829 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने का आज हाई लेवल 4,895 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका आज का लो लेवल 4,808 डॉलर प्रति औंस रहा। आज कॉमेक्स पर सोने की शुरुआत 4,862 डॉलर प्रति औंस से हुई।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानिए ताजा भाव

सोना खरीदें या बेचें

कॉमेक्स पर सोने का पहला रजिस्टेंस 4,872 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,865 डॉलर है। यहां पर सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। सोने का दूसरा रजिस्टेंस 4,880 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,845 डॉलर पर है। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का तीसरा रजिस्टेंस 4,889 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,837 डॉलर है। यहां पर सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सोना $46/oz फिसला, निवेशकों ने की मुनाफावसूली
More