Comex Gold Rate Today: कॉमेक्स पर गोल्ड $4800/oz के पार, जानिए निवेशक क्या करें

Global Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेज उछाल देखने को मिल रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने का ऐलान कर दिया है। इससे कमोडिटी मार्केट में इस खबर का असर देखने को मिला। सप्लाई बढ़ने की उम्मीद के बाद कच्चे तेल की कीमतें 10 फीसदी से ज्यादा टूट गई हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Apr 2026, 09:24 PM IST
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर सोने की शुरुआत 4,811 डॉलर प्रति औंस से हुई।
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर सोने की शुरुआत 4,811 डॉलर प्रति औंस से हुई।

Global Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। अमेरिका ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर अटकलें तेज हो गई है। जिसके कारण सोने चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं घरेलू मार्केट में भी सोने में हल्की तेजी बनी हुई है। ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने का ऐलान कर दिया है। सप्लाई बढ़ने की उम्मीद के बाद कच्चे तेल की कीमतें 10 फीसदी से ज्यादा टूट गई हैं।

कॉमेक्स पर आज (17 अप्रैल 2026) सोने के दाम 84.30 डॉलर बढ़कर यानी 1.75 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,892.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोना का आज हाई 4,917.70 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं सोने का लो 4,785.90 डॉलर प्रति औंस पर था। कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 4,811.80 डॉलर प्रति औंस से हुई। कल सोना पर बंद हुआ।

सोना खरीदें या बेचें

कॉमेक्स पर सोने का पहला रजिस्टेंस 4,816.60 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,809.20 पर है। यहां पर सोने में खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सोने का दूसरा रजिस्टेंस 4,819 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,804.40 पर है। यहां पर सोने में बिक्री यानी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। सोने का तीसरा रजिस्टेंस 4,824 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,801 पर है। यहां भी सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर सोने में लगी आग, जानिए ताजा भाव

ग्लोबल मार्केट का असर और शांति की उम्मीद

सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव के पीछे ग्लोबल फैक्टर्स का बड़ा हाथ है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों ने बाजार में नई जान फूंक दी है। इस खबर के आने से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें | 15 बैंकों को मिली सोना-चांदी आयात की मंजूरी, अक्षय तृतीया पर गिरेंगे दाम?

घरेलू मार्केट में सोने का हाल

घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के भाव में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। कीमत 1.55 लाख के पार पहुंच गई. इसमें पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1800 रुपये से ज्यादा की बढ़त रही है। वहीं चांदी की कीमतों में बढ़त 4 फीसदी से ज्यादा रही और एमसीएक्स पर भाव 2.59 लाख रुपये से ऊपर निकल गए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Rate Today: कॉमेक्स पर गोल्ड $4800/oz के पार, जानिए निवेशक क्या करें
More