Global Gold Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार, 20 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में मजबूती रही। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान और US दोनों की मिलिट्री मोबिलाइज़ेशन के बीच निवेशकों का रुझान सोने की ओर से तेजी से बढ़ा है। इधर US डॉलर इंडेक्स भी अक्टूबर के बाद अपनी सबसे बड़ी वीकली बढ़त की ओर बना रहा।
कॉमेक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 71 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस उछलकर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 5,068 डॉलर पर पहुंच गया। इससे यह लगातार तीसरे हफ्ते भी अपना वीकली बढ़त बनाए हुए है। US और ईरान के बयानों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका जताई जा रही है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को चेतावनी दी कि उसे अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर डील करनी होगी वरना हालात खराब हो सकते हैं। ट्रंप ने तेहरान को सहयोग करने के लिए 10 से 15 दिन की डेडलाइन दी है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव
इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में आज शुरुआती कारोबार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। एक समय पर सोना 4,996 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक चला गया था, लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 5,028.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगा। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल कीमतों में 0.65 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के भाव में 1,293 रुपये यानी 0.84 फीसदी की तेजी है और यह 156,112.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
निवेश के लिए सोना है सुरक्षित
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के हेड हरीश वी का कहना है कि US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के पहले ही निवेशकों का रूख बुलियन मार्केट की ओर बढ़ गया है। मांग बढ़ने की वज से सोना 5,000 डॉलर के निशान के करीब पहुंच गया है। निवेशक आमतौर पर जियोपॉलिटिकल झगड़ों के दौरान सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं क्योंकि ये धातुएं वैल्यू बनाए रखती हैं। इससे निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से राहत मिलती है। वहीं जब करेंसी और फाइनेंशियल मार्केट में अनिश्चितता होती है तो यह हेज के तौर पर काम करती है।