
Global Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच मंगलवार 17 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। ट्रेडर्स इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की सप्लाई में आने वाले संभावित झटकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खतरों का बारीकी से आंकलन कर रहे हैं। आज स्पॉट गोल्ड की कीमत थोड़ी बढ़कर 5,008 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, मंगलवार को एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट चांदी की कीमतें 0.21 फीसदी गिरकर 80.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। इधर निवेशकों की निगाहें यूएस फेड मीटिंग पर भी टिकी हुई हैं।
17 मार्च को COMEX पर सोने के अप्रैल फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में 47 डॉलर प्रति औंस की बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स मार्केट पर आज सोने का हाईएस्ट लेवल 5,049 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका निचला स्तर 4,994.80 डॉलर प्रति औंस रहा। कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 5,012.20 डॉलर प्रति औंस से हुई।
सोने और चांदी की कीमतों ने गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी की है। इधर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत को $139 प्रति बैरल तक पहुच गए। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष और बढ़ा, तो दुनिया भर में तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य देशों से 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को सुरक्षित करने में मदद मांगी है, जहां से होने वाली तेल की शिपमेंट लगभग रुक गई है। ईरान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख तेल हब और गैस क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिससे ऊर्जा बाजार में खौफ का माहौल है।
कॉमेक्स मार्केट पर सोने का पहला रजिस्टेंस लेवल 5,139.57 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। वहीं इसका पहला सपोर्ट लेवल 5,021.27 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल पर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 5,202.30 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,965.70 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही सोने का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 5,257.87 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,902.87 डॉलर प्रति औंस है। इस सपोर्ट लेवल पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
महंगाई की बढ़ती आशंकाओं के कारण अब इस बात की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स और ट्रेडर्स का मानना है कि 17-18 मार्च को होने वाली फेड की मीटिंग में रेट कट होने की कोई संभावना नहीं है। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट में निवेश का आकर्षण थोड़ा कम हो जाता है। यही वजह है कि कीमतों में बहुत बड़ी तेजी नहीं दिख रही है।
अगर भारतीय रिटेल बाजार की बात करें, तो यहां कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। भारत में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,56,436 रुपये के स्तर पर देखा गया है। वहीं चांदी की बात करें तो रिटेल कैटेगरी में इसकी कीमत 2,52,973 रुपये के आसपास बनी हुई है। घरेलू बाजार में शादियों के सीजन और ग्लोबल अनिश्चितता के कारण कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.