Comex Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी, कॉमेक्स गोल्ड में 84 डॉलर प्रति औंस का उछाल

Global Gold Rate Today: आज (18 फरवरी 2026) सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। निवेशक फेड मीटिंग के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं। सोने का भाव 4,989 डॉलर तक बढ़ गया। एनालिस्ट्स का कहना है कि खरीदारी में मजबूती बनी हुई है। अगर जरूरी सपोर्ट लेवल बना रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड18 Feb 2026, 09:28 PM IST
Global Gold Rate Today: साल 2025 में सोने ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया।
Global Gold Rate Today: साल 2025 में सोने ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया।

Global Gold Rate Today: सोने के भाव का गिरावट दौर था, लेकिन बुधवार को सोने के दाम में फिर से तेजी देखने को मिली। इसकी वजह ये है कि निवेशक फेडरल रिजर्व की सबसे नई पॉलिसी मीटिंग के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं। इधर US कोर PCE नंबर, और US मॉनेटरी पॉलिसी पर क्या रूख रहेगा, इस बारे में निवेशक जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। पिछले ट्रेडिंग सेशन में कमज़ोर निचले स्तर तक गिरने के बाद, कॉमेक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 84 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस बढ़कर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 4,989 डॉलर पर पहुंच गया, लेकिन 5,000 डॉलर से नीचे ही रहा।

सोना पिछले सत्र में बने एक हफ्ते के निचले स्तर से उबर गया। बाजार की नजर अब US फेड (Federal Reserve) की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है, जिससे ब्याज दरों को लेकर आगे के संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा जियो पॉटिलिकल टेंशन पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। मजबूत US डॉलर और जियोपॉलिटिकल तनाव के कम होने की वजह से रातों रात सोने की कीमतों में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है।

क्या सोने में आएगी तेजी

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि COMEX गोल्ड हाल के 5,500 डॉलर– 5,600 डॉलर के हाई से तेज करेक्शन के बाद 4,850 डॉलर–5,100 डॉलर ज़ोन के पास ट्रेड कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर तेजी का ट्रेंड बना हुआ है, और हाल में आई गिरावट प्रॉफ़िट बुकिंग और प्राइस कंसोलिडेशन माना जा सकता है। सोने का भाव अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे आ गए हैं और अब इन्हीं लेवल के आसपास स्टेबल हो रहे हैं। ये पिछली बढ़त के सुस्त पड़ने का संकेत है।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी का भाव फिर हुआ धड़ाम, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जान लीजिए आज की कीमत

पोनमुडी के अनुसार, 4,500 डॉलर – 4,700 डॉलर के सपोर्ट बैंड में खरीदार नजर आ रहे हैं। अगर सोना इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो बाजार में फिर नई तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर यह 5100 और 5200 डॉलर के लेवल को पार कर जाता है तो फिर नया रिकॉर्ड बनता दिख सकता है।

यह भी पढ़ें | Gold-Silver rate: आज 14 फरवरी को कितना है सोने-चांदी का रेट? यहां देखें ताजा भाव

आज क्या है सोने का भाव?

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के भाव में 1670 रुपये या 1.10 फीसदी की तेजी है और यह 153088 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दिख रहा है। सोना 0.96 फीसदी बढ़कर 4,934.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

(रॉयटर्स से इनपुट के साथ)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीComex Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी, कॉमेक्स गोल्ड में 84 डॉलर प्रति औंस का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मनीComex Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी, कॉमेक्स गोल्ड में 84 डॉलर प्रति औंस का उछाल