Comex Gold Rate Today: कॉमेक्स पर सोना महंगा, 10 डॉलर से ज्यादा बढ़े दाम

Global Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में हलचल के बीच आज सोने और चांदी के दाम हलचल बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना 4,787.70 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर और डिप्लोमेटिक बातचीत की खबरों ने बाजार का रुख बदल दिया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड9 Apr 2026, 08:51 PM IST
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 4,744.80 डॉलर प्रति औंस से हुई।
Global Gold Rate Today: कॉमेक्स पर आज सोने की शुरुआत 4,744.80 डॉलर प्रति औंस से हुई।

Global Gold Rate Today: सोने चांदी के कीमतों में कल की बड़ी तेजी के बाद आज यानी 9 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को फिर से सोने में चमक देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स मार्केट पर स्पॉट गोल्ड फिलहाल 10.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ यानी 0.22 फीसदी बढ़कर 4,787.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

सोना का आज हाई लेवल 4,802.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसका लो लेवल 4,718.60 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं आज सोने की शुरुआत 4,744.80 डॉलर प्रति औंस से हुई। सोने का कल का बंद भाव 4,744.80 डॉलर प्रति औंस था। सोना और चांदी, जिनसे कोई आय नहीं होती, आमतौर पर तब अच्छा प्रदर्शन करते हैं जब ब्याज दरें कम होती हैं।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई चमक, जानिए ताजा भाव

सोना खरीदें या बेचें

कॉमेक्स पर सोने की बात करें तो पहला रजिस्टेंस 4,758.83 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,729.63 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सोने पर दूसरा रजिस्टेंस 4,774 पर है। यहां पर दूसरा सपोर्ट लेवल 4,715.60 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 4,788.03 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,700.43 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां भी सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | सीजफायर के बीच रॉकेट बनी चांदी, लगाई 6.5% की छलांग, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस

क्यों आई तेजी?

पूरी दुनिया और खासकर ग्लोबल मार्केट के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट में पिछले कई हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण जंग पर फिलहाल दो हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। इस ऐतिहासिक सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक्ची ने अलग-अलग बयानों में किया है। इस पूरे समझौते को मुमकिन बनाने में पाकिस्तान ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। शांति की इस पहली किरण का असर आज सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिला है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Rate Today: कॉमेक्स पर सोना महंगा, 10 डॉलर से ज्यादा बढ़े दाम
More