Comex Gold Price today: वैश्विक तनाव के बीच सोने में तेजी, जानें आज इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट

Comex Gold Price today: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर सोना 1.62 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा, जबकि कॉमेक्स पर चांदी में ज्यादा तेजी रही। मजबूत डॉलर और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की वजह से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड12 Mar 2026, 09:20 PM IST
Gold Rate Today 12 March 2026: कॉमेक्स पर आज सोने का रेट।
Gold Rate Today 12 March 2026: कॉमेक्स पर आज सोने का रेट।(istock)

Comex Gold Price today: गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत में जहां कीमतों पर दबाव नजर आया, वहीं बाद में निचले स्तर पर मजबूत खरीदारी के कारण बाजार संभल गया और दाम फिर ऊपर की ओर बढ़ते दिखे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल की भारी उठापटक के बाद आज कीमतें एक दायरे में टिकती नजर आ रही हैं। भले ही डॉलर अपनी धौंस जमा रहा हो, लेकिन ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को फिर से ‘सुरक्षित निवेश’ बना दिया है। आइए जानते हैं आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव (Comex Gold rate today 12 March)

कॉमेक्स पर आज 13 मार्च को सोना लगभग $5,183.40 प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसमें करीब 0.08% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं चांदी में ज्यादा मजबूती देखने को मिली और कॉमेक्स सिल्वर करीब $87.275 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो लगभग 2% से ज्यादा की बढ़त दर्शाता है। इससे साफ है कि फिलहाल चांदी में खरीदारी का रुझान सोने की तुलना में थोड़ा ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

MCX पर सोने के दाम में उछाल

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत करीब 1,62,799 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर हुई, जो पिछले बंद भाव 1,61,789 से करीब 0.62% ज्यादा थी। दिन के कारोबार के दौरान सोना लगभग 479 की बढ़त के साथ 1,62,268 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया।

स्पॉट गोल्ड का रेट आज

स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड करीब $5,165.73 प्रति औंस के आसपास रहा, जो लगभग 0.2% की गिरावट दर्शाता है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अप्रैल डिलीवरी) करीब $5,171.40 प्रति औंस के आसपास रहे। इसके उलट स्पॉट सिल्वर करीब $86.06 प्रति औंस पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 0.3% की बढ़त दर्ज हुई।

मजबूत डॉलर और ब्याज दरों की टेंशन

बाजार पर अभी भी कई बाहरी कारकों का असर है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोना-चांदी दूसरे देशों के निवेशकों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे कीमतों पर दबाव आता है। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कम होती दिख रही है।

एक्सपर्ट की राय: इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में हलचल बढ़ सकती है, क्योंकि बाजार की नजर कुछ अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है। इनमें इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स, कोर PCE प्राइस इंडेक्स और GDP डेटा शामिल हैं। ये आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को प्रभावित कर सकते हैं और इसी के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सोने के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार फिलहाल एमसीएक्स पर सोने का सपोर्ट लगभग 1,60,500 के आसपास माना जा रहा है। वहीं अगर कीमतें ऊपर जाती हैं तो 1,63,500 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, खासकर जब अमेरिकी आर्थिक आंकड़े सामने आएंगे।

वैश्विक तनाव से बढ़ सकती है मांग

वीटी मार्केट्स के रॉस मैक्सवेल के अनुसार वैश्विक राजनीतिक तनाव भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे सकता है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प तलाशते हैं और ऐसे समय में सोना अक्सर सेफ-हेवन एसेट के रूप में उभरता है। अगर ऊर्जा कीमतों में उछाल जारी रहता है या होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री मार्ग पर तनाव बढ़ता है, तो इससे महंगाई की चिंता भी बढ़ सकती है, जो सोने की मांग को मजबूत कर सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Price today: वैश्विक तनाव के बीच सोने में तेजी, जानें आज इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट
More