Comex Gold Rate Today: क्रैश होने वाला है गोल्ड? मार्केट में हाहाकार! लगाया 5,021 तक गोता, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस

Comex Gold Price Today: आज सुबह से ही गोल्ड में बड़ी अजीब सी हलचल देखने को मिल रही है। पहले तो गोल्ड ने रॉकेट की रफ्तार से छलांग  लगाई, लेकिन कुछ देर बाद वही रॉकेट ऐसे नीचे गिरा कि निवेशकों की धड़कने बढ़ गई। आइए जानते हैं गोल्ड में आखिर क्या हो रहा है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड9 Mar 2026, 07:12 PM IST
गोल्ड में आई भारी गिरावट
गोल्ड में आई भारी गिरावट

Global Gold Rate Today: आज सुबह जब गोल्ड खुला, तो ऐसा लगा कि आज सोना सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। देखते ही देखते इसने 5,210.40 का हाई (High) भी छू लिया। लेकिन कहते हैं ना कि 'पहाड़ पर चढ़ना आसान है, टिकना मुश्किल'। दोपहर होते-होते गोल्ड पर ऐसा बिकवाली का ऐसा भूत सवार हुआ कि कीमतें फिसलकर 5,021.20 के निचले स्तर (Low) तक आ गईं।

गोल्ड को इस तरह से गिरता देखकर निवेशकों की धड़कने बढ़ गई हैं। हालांकि अगर आप फिर भी गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एक बार सपोर्ट और रेजिस्टेंस के बारे में जान लीजिए

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम, जानें इसके फायदे

गोल्ड के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स की टेबल

स्तर (Level)मूल्य (Price)विवरण (Description)
S15,087.67पहला महत्वपूर्ण स्तर, जहां खरीदार सक्रिय हो सकते हैं
S25,026.30इस स्तर को तोड़ने पर पैनिक सेलिंग की संभावना
S34,927.27बेहद मजबूत सपोर्ट जोन, जिसे तोड़ना मुश्किल है
R15,248.07इस स्तर के ऊपर बंद होने पर ही बड़ी तेजी की उम्मीद
R25,347.10पार करने पर सोना पुराने रिकॉर्ड स्तरों की ओर बढ़ेगा
R35,408.47यह स्तर पार करना सोने की मजबूती को दर्शाएगा

प्रो टिप: निवेशक ध्यान दें कि 5 मिनट और 1 घंटे के छोटे टाइमफ्रेम पर चार्ट 'Sell' का सिग्नल दे रहे हैं, लेकिन 'डेली चार्ट' (1 Day) अभी भी 'Buy' मोड में है। इसका सीधा मतलब है कि यह गिरावट महज एक 'करेक्शन' हो सकती है, न कि मंदी की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई तेजी, जानिए ताजा भाव

पिछले 1 साल में कैसी रही गोल्ड की चाल?

समय सीमा (Time Period)उच्चतम (High)निम्नतम (Low)औसत (Average)
5 दिन5,210.405,050.005,143.84
1 महीना5,409.704,868.505,130.97
6 महीने5,584.303,651.404,396.64
1 साल5,584.302,887.003,848.62

बता दें कि गोल्ड की पिछले 1 साल के निचले स्तर 2,887.00 से तुलना करें, तो आज सोना लगभग 2,203.30 अंक ऊपर है। ये डेटा साफ तौर पर दिखाता है कि सोना एक ‘बुल रन’ में है और अभी चल रही गिरावट उन लोगों के लिए एक मौका हो सकती है जो पहले निवेश करने से चूक गए थे।

यह भी पढ़ें | कहां अटकी PM किसान की 22वीं किस्त? पीएम मोदी इस दिन जारी कर सकते हैं ₹2,000

क्यों लुढ़क रहा है गोल्ड?

जब कोई युद्ध होता है, तो निवेशकों के लिए सबसे हेवन सोना-चांदी बन जाते हैं। ऐसे में अब गोल्ड को बढ़ना चाहिए, लेकिन बीते 4 दिनों से गोल्ड तेजी से लुढ़क रहा है। जानकारों के मुताबिक अभी निवेशक मुनाफावसूली कर रही है। इस वजह से गोल्ड के दाम में गिरावट आ रही है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना कमजोरी के साथ 5,100 डॉलर प्रति औंस पास बना है। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिसके कारण फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर सर्तक हो सकता है। इसने कीमती धातुओं में तेजी की संभावना को सीमित कर दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Rate Today: क्रैश होने वाला है गोल्ड? मार्केट में हाहाकार! लगाया 5,021 तक गोता, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस
More