Comex Gold Rate Today: कॉमेक्स में फिर चमका सोना, जानिए कितना होगा महंगा

Global Gold Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में तेजी का दौर बना हुआ है। सोना 5,219.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसके अभी मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में सोना और ज्यादा महंगा हो सकता है।

Jitendra Singh
अपडेटेड10 Mar 2026, 08:05 PM IST
Global Gold Rate Today: आज सोने में तेजी आई है।
Global Gold Rate Today: आज सोने में तेजी आई है।

Global Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल इन दिनों निवेशकों के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट (COMEX) में सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना 5,215.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले बंद भाव से 111.50 डॉलर यानी 2.18 फीसदी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से दबाव झेल रहे बुलियन मार्केट में यह सुधार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है।

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी डॉलर की वैल्यू में गिरावट आई, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं को मिला है। जब भी डॉलर कमजोर होता है, तो निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता और फायदेमंद हो जाता है, जिससे डिमांड बढ़ जाती है।

ग्लोबल मार्केट में कीमतों का ताजा हाल

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोना 5,152.40 डॉलर के स्तर पर खुला। यह दिन के कारोबार में 5,238.90 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंच गया। वहीं 5,127.10 डॉलर इसका लो लेवल रहा।

यह भी पढ़ें | क्रैश होने वाला है गोल्ड? लगाया 5,021 तक का गोता, जानिए अब क्या करें निवेशक

सोने में खरीदारी के संकेत

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसका पहला रजिस्टेंस 5,169.63 डॉलर है। इसके पार जाने के बाद इसका दूसरा रजिस्टेंस 5,190.90 और तीसरा रजिस्टेंस 5,208.13 है। वहीं गिरावट की स्थिति में इसका पहला सपोर्ट लेवल 5,131,13 डॉलर है। अगर यह स्तर टूटता है तो इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 5,113.90 डॉलर है। वहीं इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 5,092.63 डॉलर पर है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई तेजी, जानिए ताजा भाव

भारतीय बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

भारतीय रिटेल मार्केट की बात करें तो यहां कीमतें चौंकाने वाले स्तर पर पहुंच गई हैं। 'इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,568 रुपये के स्तर पर है। वहीं, चांदी की कीमतों ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,62,803 रुपये तक जा पहुंचा है। भारत में शादियों के सीजन और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे घरेलू मांग में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Rate Today: कॉमेक्स में फिर चमका सोना, जानिए कितना होगा महंगा
More