Comex Gold Silver Price: ग्लोबल मार्केट में बन रहे हालात के कारण सोने चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आज 20 मार्च को कॉमेक्स पर सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिली। अगर पूरे हफ्ते की तस्वीर देखें तो सोना लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है। निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि बाजार में आखिर चल क्या रहा है और किन वजहों से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ग्लोबल मार्केट से आ रहे संकेतों ने सोने की चाल को काफी हद तक बदल दिया है।
कॉमेक्स पर सोने का भाव
COMEX पर सोने का अप्रैल फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट $48 गिर गया, और 20 मार्च को $4,600 के स्तर से नीचे गिरकर $4,551 प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। इसमें लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट आई है। फिलहाल कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 35 डॉलर गिरकर यानी 0.78 फीसदी टूटकर 4,570 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आज सोने का हाई लेवल 4,738.20 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका लो लेवल 4,562.50 डॉलर प्रति औंस था। आज सोने की शुरुआत 4,653.90 डॉलर प्रति औंस से हुई।
सोना खरीदें या बेचें
सोने का पहला रजिस्टेंस लोवल 4846.67 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,807.67 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर सोने में खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सोने का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 4,867 डॉलर प्रति औंस है और इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,789 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर सोने में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही सोने का रजिस्टेंस 4,885.67 डॉलर प्रति औंस है और इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,768.67 डॉलर प्रति हैं। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
कॉमेक्स पर चांदी का हाल
COMEX पर मई सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट भी क्रैश हो गया, जो $2.71 प्रति ट्रॉय औंस गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर $68.50 पर पहुंच गया। फिलहाल कॉमेक्स मार्केट में चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी 2.475 डॉलर यानी करीब 3.48 फीसदी टूटकर 68.740 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। आज चांदी का हाई लेवल 74.620 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का लो स्तर 68.500 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की शुरुआत 72.830 डॉलर प्रति औंस से हुई।
चांदी खरीदें या बेचें
कॉमेक्स मार्केट पर चांदी का पहला रजिस्टेंस लेवल 76.113 डॉलर प्रति औंस है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 74.828 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसमें चांदी के गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 76.650 डॉलर प्रति औंस है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 74.080 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर भी चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 77.398 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 73.543 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
मिडिल ईस्ट संकट और डॉलर का दबदबा
मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ बढ़ता संघर्ष और क्षेत्र में छाई अनिश्चितता निवेशकों को जोखिम वाले एसेट्स से दूर कर रही है। ऐसे समय में निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में पिछले एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त देखी गई है, जो आमतौर पर सोने की कीमतों पर दबाव डालती है। लेकिन इस बार युद्ध के हालात और महंगाई के डर ने डॉलर के असर को कम कर दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे कुछ एल्गोरिदमिक सेलर्स बिकवाली भी कर रहे हैं, फिर भी कीमतों में बढ़त जारी है।