
Global Gold Silver Rate Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज यानी 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,849.60 प्रति औंस और चांदी की कीमत $76.535 प्रति औंस पर आ गई। हालांकि कल ही सोना $5000 प्रति औंस और चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ चुके थे। यूएस-ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल के दाम में भी आग लगी हुई है। यह हमला लगातार तीसरे हफ्ते जारी है। इसके खत्म होने के संकेत फिलहाल नहीं मिल रहे हैं।
इस साल यह लगातार दूसरी बार है जब दरों को स्थिर रखा गया है। फिलहाल ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के बीच बनी हुई हैं। इससे पहले साल 2025 के अंत में फेड ने लगातार तीन बार दरों में कटौती की थी। कहा जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने उम्मीद के मुताबिक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
COMEX पर अप्रैल गोल्ड डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट $304 प्रति ट्रॉय औंस गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर $4,580 पर आ गया। यह लगातार दूसरा सत्र था जब कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह 2 फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर था। चांदी की कीमतों में और भी तेज़ गिरावट देखने को मिली, जो $10.35 प्रति ट्रॉय औंस गिरकर $67.23 पर आ गई; यह 6 फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर था।
वहीं मौजूदा समय में कॉमेक्स पर गोल्ड 286 डॉलर गिरकर यानी 5 फीसदी ज्यादा टूटकर 4,610.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आज सोने का हाई लेवल 4,868.8- डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका लो लेवल 4,505 डॉलर प्रति औंस था। आज सोने की शुरुआत 4,828 डॉलर प्रति औंस से हुई।
सोने का पहला रजिस्टेंस लोवल 4846.67 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,807.67 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सोने का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 4,867 डॉलर प्रति औंस है और इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,789 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर भी सोने में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही सोने का रजिस्टेंस 4,885.67 डॉलर प्रति औंस है और इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,768.67 डॉलर प्रति हैं। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
कॉमेक्स पर चांदी के दाम भी गिरावट बनी हुई है। मौजूदा समय में कॉमेक्स पर चांदी 7.332 डॉलर प्रति औंस गिरकर यानी 9.45 फीसदी गिरकर 70.260 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का हाई लेवल 76.755 डॉलर प्रति औंस है। इसका लो लेवल 65.550 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं आज चांदी की शुरुआत 75.365 डॉलर प्रति औंस से हुई।
कॉमेक्स मार्केट पर चांदी का पहला रजिस्टेंस लेवल 76.113 डॉलर प्रति औंस है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 74.828 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसमें चांदी के गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 76.650 डॉलर प्रति औंस है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 74.080 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर भी चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 77.398 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 73.543 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां पर चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोपहर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 19 मार्च 2026 को दोपहर 2:13 बजे तक 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹6,018 (3.93%) टूटकर ₹1,47,007.00 पर ट्रेड कर रहा है। दिन के दौरान इसने ₹1,46,890 का निचला स्तर भी छुआ। चांदी में तो और भी बड़ी गिरावट है। 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी ₹17,655 (7.11%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,30,539.00 पर आ गई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.