Comex Gold Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, जानिए कॉमेक्स पर ताजा भाव

Global Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध तीन हफ्ते से चल रहा है। इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। US में स्पॉट गोल्ड की कीमतें मार्च में अब तक 5% गिर गई हैं। वहीं सिल्वर की कीमतें भी 15.5% गिरकर $80 प्रति औंस के करीब पहुंच गई हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Mar 2026, 08:12 PM IST
Global Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है।
Global Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है।

Global Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए शानदार मौका है। आज यानी सोमवार 16 मार्च को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और चांदी के दाम भी लुढ़क गए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 5,000 डॉलर के आसापास कारोबार कर रहा है। सुबह के समय यह 5,000 डॉलर के अहम स्तर से नीचे फिसल गया था। निवेशकों के बीच युद्ध को लेकर बनी अनिश्चितता और ग्लोबल इकोनॉमी पर इसके असर को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने और चांदी, दोनों के ही तेवर नरम दिखाई दिए। स्पॉट गोल्ड की बात करें तो सोमवार को इसने 4,971.30 डॉलर का इंट्राडे लो बनाया। सोने की तरह ही चांदी में भी बड़ी बिकवाली देखी गई और इसके दाम 2.23 फीसदी तक टूटकर 79.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। जानकारों का मानना है कि एनर्जी की बढ़ती कीमतों और इन्फ्लेशन यानी महंगाई की चिंताओं ने मार्केट का मूड खराब कर दिया है।

कॉमेक्स मार्केट पर सोने के ताजा भाव

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम औंधे मुंह गिर गए। सोना 0.57 फीसदी टूटकर 5,033.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोना का ओपनिंग भाव 5,010 डॉलर प्रति औंस रहा। आज इसका दिन का हाई 5,041.30 डॉलर प्रति औंस और दिन का लो 4,970.10 डॉलर प्रति औंस रहा।

यह भी पढ़ें | सोने के दामों में आई गिरावट, क्या गहने खरीदने का है सही मौका? जानें आज का भाव

सोने में उतार चढ़ाव

कॉमेक्स मार्केट पर सोने का पहला रजिस्टेंस लेवल 5,139.57 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। वहीं इसका पहला सपोर्ट लेवल 5,021.27 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल पर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 5,202.30 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,965.70 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही सोने का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 5,257.87 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,902.87 डॉलर प्रति औंस है। इस सपोर्ट लेवल पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

इंटनेशनल मार्केट में चांदी का भाव

सोने की तरह की इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम में भी दिन भर गिरावट बनी रही। हालांकि खबर लिखे जाने के समय इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। ऐसे में चांदी लाल निशान से हरे निशान में आ गई। शाम के समय कॉमेक्स पर चांदी 6 फीसदी बढ़कर 81.390 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आज इसका दिन का हाई 81.820 रहा। वहीं इसका लो लेवल 77.125 डॉलर प्रति औंस रहा। चांद की शुरुआत आज 80.295 डॉलर प्रति औंस से हुई।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर चांदी हुई महंगी, जानिए ताजा भाव

चांदी खरीदें या बेचें

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का पहला रजिस्टेंस 86.513 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 80.413 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 90.010 डॉलर प्रति औंस है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 77.810 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 92.613 डॉलर प्रति औंस है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 74.313 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं।

MCX पर आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों में लाल निशान देखा गया। 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1,966 (1.24%) की गिरावट के साथ 1,56,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में बड़ी गिरावट आई है। यह 5,110 (1.97%) टूटकर 2,54,325 पर आ गई है।

सोना सस्ता होने की 3 बड़ी वजहें

जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे ये तीन मुख्य कारण हैं:

यूएस फेड की बैठक

17 मार्च से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो रही है। निवेशकों को डर है कि कच्चे तेल की महंगाई को देखते हुए फेड ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा। ऐसे में लोग फिलहाल सतर्क हैं।

डॉलर की मजबूती

कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार रहने से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई तेजी, जानिए ताजा भाव

ईरान युद्ध का असर

युद्ध की वजह से 'सेफ हेवन' एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बनी हुई है, लेकिन मार्केट में आई हालिया अस्थिरता और प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमतों में गिरावट आई है। युद्ध कितने समय तक चलेगा, इसे लेकर अभी कोई भी कुछ साफ कहने की स्थिति में नहीं है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने संकेत दिया है कि यह तनाव चार से छह हफ्तों तक और चल सकता है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, जिससे मार्केट कन्फ्यूज है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Gold Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, जानिए कॉमेक्स पर ताजा भाव
More