Global Gold Silver Rate Today: आज (1 अप्रैल) सोने और चांदी में लगातार चौथे दिन भी तेजी जारी रही। इसकी वजह यह उम्मीद थी कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा टकराव जल्द ही खत्म हो सकता है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में भी नरमी देखने को मिली, जिससे सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बनी रही। कॉमेक्स (COMEX) पर मई के सिल्वर फ्यूचर में $1 की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह इंट्राडे में $75.95 प्रति ट्रॉय औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अप्रैल के गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी जारी रही और यह $113 बढ़कर इंट्राडे में $4,791 प्रति ट्रॉय औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
कॉमेक्स पर सोने का हाल
कॉमेक्स मार्केट पर गोल्ड स्पॉट फिलहाल 115 डॉलर बढ़कर यानी 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 4,762.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आज इसका दिन का हाई 4,762 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं दिन का लो 4,668 डॉलर प्रति औंस रहा। सोना कल 4,668 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
कॉमेक्स पर चांदी का हाल
कॉमेक्स मार्केट पर चांदी करीब एक फीसदी बढ़कर 75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज हाई लेवल 75.985 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका लो लेवल 74 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी कल 75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
सोना-चांदी खरीदें या बेचें
कॉमेक्स पर सोने का पहला रजिस्टेंस 4,684.20 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 4,660 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर सोने में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इसका दूसरा रजिस्टेंस 4,692.30 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 4,644.50 डॉलर प्रति औंस है। इसमें भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह सोने का तीसरा रजिस्टेंस 4,708.10 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 4,636.40 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर सोने में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का पहला रजिस्टेंस 75.876 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 75.097 पर है। यहां चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह इसका दूसरा रजिस्टेंस 76.250 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 74.710 है। यहां भी चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे ही तीसरा रजिस्टेंस लेवल 76.637 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 74.327 डॉलर प्रति औंस पर है। इस लेवल में चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।