Comex Silver Price Today, 8 April 2026: पश्चिम एशिया युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। ट्रंप ने आज सुबह US और ईरान के बीच 14 दिनों के सीजफायर का ऐलान किया। ट्रंप के इस ऐलान के बाद आज कॉमेक्स पर चांदी रॉकेट बन गई। COMEX सिल्वर के ताज़ा आंकड़ों ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। पिछले कुछ घंटों के कारोबार में चांदी ने न केवल अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि $76.660 के स्तर पर पहुंचकर एक ऐसी छलांग लगाई है जिसकी उम्मीद कम ही लोग कर रहे थे।
आज जब बाजार खुला था, तो चांदी 73.450 के स्तर पर खड़ी थी। दिन के कारोबार के दौरान इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। एक समय यह नीचे गिरकर 73.345 तक आई,लेकिन फिर जो वापसी हुई,उसने सबको हैरान कर दिया। एक ही दिन में 4.673 अंक का उछाल यह बताता है कि बाजार में खरीदारी का जबरदस्त दबाव (Buying Pressure) है।
क्या कह रहे हैं सिग्नल?
अगर हम तकनीकी नजरिए से देखें, तो बाजार अभी दोराहे पर खड़ा है,जहाँ छोटे और लंबे समय के संकेतों में बड़ा अंतर दिख रहा है।
शॉर्ट टर्म में 'बाय' (Buy) की लहर
5 मिनट और 1 घंटे के चार्ट्स पर चांदी पूरी तरह से 'Buy' सिग्नल दे रही है। इसका मतलब है कि इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए चांदी अभी भी काफी गर्म है। सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स की बात करें तो:
- R1 (पहला रेजिस्टेंस): 75.978 (जिसे चांदी पार कर चुकी है)
- R2 (दूसरा रेजिस्टेंस): 77.295
- R3 (तीसरा रेजिस्टेंस): 79.823
वहीं नीचे की तरफ 72.133 (S1) एक मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है। इसके अलावा लॉन्ग टर्म में एक पेच है। जहां 1 घंटे के चार्ट पर सब कुछ हरा दिख रहा है, वहीं 1 दिन के चार्ट पर सिग्नल Sell का है।
इसके साथ ही अगर मूविंग पर नजर डाले, तो 5 मिनट और 1 घंटे में कीमतें अपने 20, 50 और 100 दिनों के औसत से ऊपर चल रही हैं। ये इस बात का सबूत है कि फिलहाल बाजार में Bulls का कब्जा है। वहीं एक दिन के औसत (MA 50 - 79.33 और MA 100 - 82.26) को देखें, तो मौजूदा कीमत अभी भी इनसे काफी पीछे है। ये संकेत है कि चांदी को वापस अपने पुराने गौरव को पाने के लिए अभी $80-$82 के स्तर को पार करना होगा।