COMEX Silver Signal: अगर आप चांदी में निवेश करते हैं, तो आज की शाम आपके लिए थोड़ी मायूसी भरी रही होगी। ग्लोबल मार्केट (COMEX) पर चांदी ने फिर से निवेशकों को थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया है कि चांदी अभी ऊपर जाएगी या नीचे। चलिए, आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर चांदी का मार्केट क्या संकेत दे रहा है।
आज कैसी रही चांदी का चाल?
शुक्रवार की शाम चांदी के बाजार में हल्की सुस्ती देखी गई। शाम के करीब 4:20 बजे तक चांदी $76.240 पर ट्रेड कर रही थी। कल के मुकाबले इसमें करीब 0.26% की गिरावट रही। वैसे तो 20 पैसे की गिरावट कोई बहुत बड़ी बात नहीं लगती, लेकिन जब बात करोड़ों के ट्रेड की हो, तो हर एक पॉइंट मायने रखता है। आज दिन भर में चांदी $77.00 तक गई, लेकिन वहां टिक नहीं पाई और फिसलकर $74.88 तक आ गई।
खरीदे या बेचें?
अगर आप छोटे खिलाड़ी हैं, तो 5 मिनट/1 घंटे के चार्ट में अभी भी Buy यानी खरीदारी का सिग्नल मिल रहा है। वहीं अगर आप बड़े खिलाड़ी हैं, तो दिन के चार्ट में अभी भी Sell का सिग्नल चमक रहा है। बता दें कि चांदी पिछले एक साल में जमीन से उठकर आसमान छूकर आई है। एक वक्त ऐसा भी था जब ये $119.51 के रिकॉर्ड हाई पर थी। अगर पिछले साल की बात करें, तो चांदी $30 तक भी गिरी थी।
क्या करें निवेशक?
चांदी अभी वेट एंड वॉच वाले मोड में है। अगर आप शॉर्ट-टर्म ट्रेडर हैं, तो सावधानी से स्टॉप-लॉस लगाकर खेलें और अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से चांदी गिर कर उठी है।