Comex Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती, चांदी 3.60 डॉलर हुई सस्ती

Silver Rate Today, 13 March 2026: ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की चिंता सताने लगी है। इसबीच इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। विदेशी बाजार में गिरावट का असर भारतीय बाजार में देखने को मिला।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड13 Mar 2026, 09:26 PM IST
Silver Rate Today, 13 March 2026: घरेलू बाजार में भी चांदी में गिरावट आई है।
Silver Rate Today, 13 March 2026: घरेलू बाजार में भी चांदी में गिरावट आई है।

Silver Rate Today, 13 March 2026: ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर में मजबूती और ईरान में जारी युद्ध की वजह से चांदी के दाम फिसल गए हैं। युद्ध की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है जिससे आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें अब कम होती नजर आ रही हैं। जब भी डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों की करेंसी रखने वाले लोगों के लिए सोना - चांदी खरीदना महंगा हो जाता है जिसकी वजह से इसकी डिमांड और कीमतों में कमी देखने को मिलती है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाया। दोनों के बीच 13 दिन से युद्ध चल रहा है। इससे स्ट्रेन ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद हो गया है। जहाजों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इससे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उथल-पुथल मची हुई है। एक हफ़्ते की भारी उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड में उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि डॉलर का सूचकांक पिछले सत्र में 0.5% बढ़ने के बाद मामूली गिरावट आई है।

कॉमेक्स पर चांदी का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक चांदी में 3 डॉलर से ज्यादा यानी 4.52 फीसदी गिरावट आई है। यह 81.265 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी की आज दिन की शुरुआत 83.910 डॉलर प्रति औंस से हुई थी। चांदी का हाईएस्ट लेवल 85.620 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का लो लेवल 80.680 डॉलर प्रति औंस रहा।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर चांदी हुई महंगी, जानिए ताजा भाव

चांदी में गिरावट के संकेत

कॉमेक्स मार्केट में चांदी का पहला रजिस्टेंस 84.448 डॉलर प्रति औंस है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 83.438 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में चांदी में गिरावट बनी हुई है। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस 84.920 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 82.900 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 85.458 डॉलर प्रति औंस है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 82.428 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

भारत में सोने और चांदी के ताजा रेट

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,624 रुपये के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है और यह 2,63,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। शादियों के सीजन के बीच कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है जो गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में लगी आग, जानिए ताजा भाव

MCX पर चांदी 2.60 लाख प्रति किलो पर पहुंची

घरेलू बाज़ार में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,507 प्रति 10 ग्राम गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 1,58,764 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव भी गिरा, जो 7,210 प्रति किलोग्राम गिरकर 2,60,752 पर पहुंच गया। इस हफ़्ते अब तक सोना और चांदी दोनों में क्रमशः 1.54% और 2.19% की गिरावट आई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती, चांदी 3.60 डॉलर हुई सस्ती
More