Comex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में $70 पर आई चांदी, क्या खरीदने का सही मौका है?

Silver Rate Today, 7 April: इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि थोड़ी देर के लिए चांदी में बढ़त भी देखने को मिली। भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते बाज़ार में सतर्कता बनी हुई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड7 Apr 2026, 08:59 PM IST
Silver Rate Today, 7 April: कॉमेक्स पर आज चांदी की शुरुआत 72 डॉलर प्रति औंस से हुई।
Silver Rate Today, 7 April: कॉमेक्स पर आज चांदी की शुरुआत 72 डॉलर प्रति औंस से हुई।

Silver Rate Today, 7 April: जब भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ जाते हैं, बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ जाते हैं, और महंगाई बढ़ने लगती है, तो कौन सी एसेट क्लास ऊपर जाती है? इसका आम तौर पर छोटा सा जवाब है: सोना, क्योंकि जब मैक्रोइकोनॉमिक जोखिम ज़्यादा होते हैं, तो निवेशक इक्विटी से दूर रहते हैं और सोने जैसे सुरक्षित एसेट की ओर भागते हैं। मिडल ईस्ट में चल रही जंग के बीच सोने-चांदी के दाम में उथल-पुथल मची हुई है। आज (7 अप्रैल 2026) कॉमेक्स मार्केट पर चांदी के दाम में गिरावट आई है। मौजूदा समय में चांदी में 2 डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स पर चांदी के दाम 2 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा गिरकर यानी 3 फीसदी की गिरावट के साथ 70.625 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज हाई लेवल 73.610 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। वहीं इसका लो लेवल 69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी का कल का बंद भाव 72 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं कॉमेक्स पर आज चांदी की शुरुआत 72.860 डॉलर प्रति औंस से हुई।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर गोल्ड-सिल्वर में तेजी, जानिए ताजा भाव

चांदी खरीदें या बेचें

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का पहला रजिस्टेंस लेवल 73.305 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 72.620 डॉलर प्रति औंस है। यहां पर चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस लेवल 73.545 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 72.175 डॉलर प्रति औंस पर है। यहां भी चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 73.990 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 71.935 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इस लेवल पर भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर चांदी के दाम लुढ़के, जानिए ताजा भाव

MCX पर चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम में हल्की तेजी-गिरावट का रुख बना हुआ है। हालिया डेटा के मुताबिक, MCX पर चांदी का फ्यूचर्स भाव करीब 2.33 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं स्पॉट मार्केट की बात करें तो भारत में चांदी का भाव करीब 2.50 लाख प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में $70 पर आई चांदी, क्या खरीदने का सही मौका है?
More