Comex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में लगी आग, 6 डॉलर प्रति औंस बढ़े दाम

Silver Rate Today 10 March: 10 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी आई है। चांदी 6 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस चढ़ी है। US-ईरान में चल रहे तनाव के बीच US डॉलर इंडेक्स के गिरने से इस तेज़ी को बढ़ावा मिला है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा और बाज़ार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड10 Mar 2026, 09:47 PM IST
Silver Rate Today 10 March: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में आया बड़ा अपडेट
Silver Rate Today 10 March: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में आया बड़ा अपडेट

Silver Rate Today 10 March: ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है। ईरान युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इससे डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट आई है। वहीं दूसरी करेंसी रखने वाले मेटल भी सस्ते हो गए हैं। कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के सेंटिमेंट में तेजी से बदलाव देखने को मिला। इससे चांदी की कीमतें 6 डॉलर प्रति ट्राय औंस बढ़कर 90.39 डॉलर प्रति औंस हो गई।

आज चांदी में आई रैली ने 6 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं सोने में 1.34 फीसदी का रिटर्न मिला है। डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतें थमी हुई थीं। मौजूदा समय में कॉमेक्स मार्केट पर चांदी के दाम 89.965 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं। 90.285 आज इसका हाईएस्ट लेवल रहा। वहीं आज चांदी की शुरुआत 87.275 डॉलर से हुई। 86.805 डॉलर चांदी का लोएस्ट लेवल रहा।

चांदी में तेजी के संकेत

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसका पहला रजिस्टेंस 86.557 डॉलर है। इसके पार जाने के बाद इसका दूसरा रजिस्टेंस 86,960 और तीसरा रजिस्टेंस 89.927 डॉलर पर है। वहीं गिरावट की स्थिति में इसका पहला सपोर्ट लेवल 86,557 डॉलर है। अगर यह स्तर टूटता है तो इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 85.590 डॉलर है। दूसरे सपोर्ट लेवल तक खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इसका तीसरा सपोर्ट लेवल 84,872 डॉलर प्रति औंस पर है। इस लेवल पर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स में चांदी के दाम में लगी आग, जानिए ताजा भाव

मिडिल ईस्ट में 11वें दिन युद्ध जारी

मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई का आज (मंगलवार) 11वां दिन है। तनाव अभी भी बना हुआ है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के ऊपर मिसाइलें दागी जा रही हैं। इधर ईरान भी जवाब देने से पीछे नहीं हट रहा है। एनर्जी सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है। मिडिल ईस्ट में इस हमले से कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट आई है। इससे कच्चे तेल की आपूर्ति पर चिंता बढ़ गई है। ईरान अपनी मिसाइलों को खाड़ी इलाके में क्रूड डिपो की ओर भेज रहा है, साथ ही इलाके में अमेरिकी बेस को भी निशाना बना रहा है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में फिर चमका सोना, जानिए ताजा भाव

ऐसे में मिडिल ईस्ट में तनाव हाई अलर्ट पर है। इधर अमेरिका को भी भारी नुकसान हो रहा है। शायद इस नुकसान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भांप चुके हैं। इसबीच ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि हमला थम सकता है। ट्रंप ने कहा है कि जल्द ही हमला रोका जा सकता है। इस बीच, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि उनकी ओर से ईरान पर हमले जारी रहेंगे।

MCX में भी चांदी हुई महंगी

घरेलू बाजार में, MCX पर मई चांदी फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 12,303 प्रति किलोग्राम मजबूत होकर 2,79,463 पर पहुंच गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में लगी आग, 6 डॉलर प्रति औंस बढ़े दाम
More