Comex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम गिरे, जानिए ताजा भाव

Silver Rate Today 11 March 2026: सोने चांदी की कीमतों में कल की तेजी के बाद आज शुरुआती समय में गिरावट दिख रही है। इधर इंटरनेशनल मार्केट (कॉमेक्स) पर भी चांदी के दाम में गिरावट आई है। आइये जानते हैं क्या है ताजा भाव।

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Mar 2026, 08:22 PM IST
Silver Rate Today 11 March 2026: चांदी का आज न्यूनतम स्तर 84.555 डॉलर प्रति औंस रहा।
Silver Rate Today 11 March 2026: चांदी का आज न्यूनतम स्तर 84.555 डॉलर प्रति औंस रहा।

Silver Rate Today 11 March 2026: चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोना और चांदी की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। कभी ये कीमती मेटल तेजी से चढ़ते दिखते हैं तो कभी अचानक गिर जाते हैं। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इधर इंटरनेशनल मार्केट (कॉमेक्स) पर चांदी के दाम फिसल गए हैं।

कॉमेक्स पर चांदी 4.292 डॉलर प्रति औंस यानी 4.79 फीसदी की गिरावट के साथ 85.300 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज (11 मार्च 2026) हाईएस्ट लेवल 89.705 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका लोएस्ट लेवल 84.555 डॉलर प्रति औंस रहा। आज चांदी 88.505 डॉलर प्रति औंस पर खुली।

चांदी में खरीदारी और बिक्री के संकेत

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का पहला रजिस्टेंस 89.042 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका पहला सपोर्ट लेवल 88.142 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस 89.405 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 87.605 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में चांदी में तेजी के संकेत बन रहे हैं। इसके अलावा चांदी का तीसरा रजिस्टेंस लेवल 89.942 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसका तीसरा सपोर्ट 87.242 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | चांदी खरीदें या बेच दें? 5 मिनट पर Buy लेकिन लॉन्ग टर्म में Sell का मिला संकेत

डोमेस्टिक मार्केट में कितनी सस्ती हुई चांदी

डोमेस्टिक मार्केट MCX पर बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी का वायदा भाव तेज गिरावट के साथ खुला। पिछले कारोबारी दिन 1 किलो चांदी 2,77,850 पर बंद हुई थी, लेकिन नए सत्र की शुरुआत में यह गिरकर 2,75,553 प्रति किलो पर आ गई। यानी ओपनिंग में ही चांदी करीब 2,297 प्रति किलो सस्ती हो गई। अगर चांदी के रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो अभी भी कीमत काफी नीचे है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई गिरावट, जानिए क्या है वजह

29 जनवरी को पहली बार चांदी का वायदा भाव 4,20,048 प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में जोरदार गिरावट आई और भाव गिरते हुए करीब 2.25 लाख तक आ गए थे। ताजा कीमतों के हिसाब से चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1,44,495 प्रति किलो सस्ती मिल रही है।

MCX पर चांदी का भाव

MCX पर चांदी की बात करें, तो इसमें 2.12 फीसदी की गिरावट आई और 2,71,947 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आज के कारोबार में चांदी की कीमतों में ज्यादा बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल चांदी की चाल सीमित दायरे में रह सकती है। जानकारों का कहना है कि निवेशकों को बाजार की दिशा साफ होने तक सावधानी के साथ ट्रेडिंग करनी चाहिए और महत्वपूर्ण सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तरों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम गिरे, जानिए ताजा भाव
More
होममनीComex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम गिरे, जानिए ताजा भाव