Comex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़की, जानिए ताजा भाव

Silver Rate Today, 18 March 2026: ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में आज (18 मार्च 2026) दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स (COMEX) पर सिल्वर फ्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आइये जानते हैं कितनी सस्ती हुई चांदी।

Jitendra Singh
अपडेटेड18 Mar 2026, 09:12 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Silver Rate Today: चांदी की आज शुरुआत 79.390 डॉलर प्रति औंस से हुई थी।
Silver Rate Today: चांदी की आज शुरुआत 79.390 डॉलर प्रति औंस से हुई थी।

Silver Rate Today, 18 March 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज एक सीमित दायरे में कारोबार होता नजर आ रहा है। दुनिया भर के बाजारों की नजर इस वक्त अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से आने वाले ब्याज दरों के फैसले पर टिकी है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों के मन में चिंता पैदा कर दी है। महंगाई बढ़ने के खतरे और युद्ध की खबरों के बीच सोना-चांदी को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में आज (18 मार्च 2026) चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गई। कल कॉमेक्स और एमसीएक्स पर तेजी देखने को मिली थी लेकिन आज चांदी में गिरावट आई है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 1.986 डॉलर प्रति औंस गिरकर यानी 2.48 फीसदी गिरकर 77.935 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज हाई लेवल 80.320 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं इसका निचला स्तर 75.635 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की आज शुरुआत (ओपनिंग) 79.390 डॉलर प्रति औंस से हुई।

चांदी खरीदें ये बेचें

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। चांदी का पहला रजिस्टेंस 79.642 डॉलर प्रति औंस और पहला सपोर्ट लेवल 79.987 डॉलर प्रति औंस पर है। इस लेवल में चांदी में बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। वहीं चांदी का दूसरा रजिस्टेंस 80.045 डॉलर प्रति औंस पर है। इसका दूसरा सपोर्ट लेवल 78.735 डॉलर प्रति औंस पर है। इस लेवल में चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह चांदी का तीसरा रजिस्टेंस 80.297 डॉलर प्रति औंस और तीसरा सपोर्ट लेवल 78.332 डॉलर प्रति औंस है। इस लेवल में भी चांदी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | चांदी में आई बड़ी गिरावट, COMEX पर $80 के नीचे फिसली, जानिए अगला स्टॉपलॉस

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव बना कारण

मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है, जिसका असर ग्लोबल मार्केट पर साफ दिख रहा है। अमेरिका और इजरायल की ओर से रात भर किए गए हमलों और ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत की पुष्टि होने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। ईरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी क्षेत्र में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के जरिए होने वाला शिपिंग का काम भी लगभग ठप पड़ा है। इस तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं, जिससे दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। जब भी महंगाई बढ़ती है, तो निवेशक सोने की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की चमक गायब, जानें ताजा भाव

फेडरल रिजर्व की मीटिंग ने बदला रुख

आज होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग पर पूरी दुनिया के निवेशकों की नजर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। महंगाई की बढ़ती रफ्तार और लेबर मार्केट में आई थोड़ी सुस्ती को देखते हुए केंद्रीय बैंक अभी ब्याज दरें घटाने के मूड में नहीं लग रहा है। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर थोड़ा दबाव रहता है, क्योंकि इन पर निवेशकों को कोई अलग से ब्याज नहीं मिलता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीComex Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़की, जानिए ताजा भाव
More