Silver Rate Today: 19 फरवरी को ग्लोबल मार्केट बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक नया मोड़ देखने को मिला है। पिछले दो दिनों से जारी गिरावट के बाद आज चांदी की कीमतों में जबरदस्त सुधार यानी रिबाउंड हुआ है। चांदी, जो सोने से ज़्यादा वोलाटाइल रही है। इसमें बढ़त बनी हुई है। कॉमेक्स पर मार्च डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.8 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 79.40 डॉलर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।
वैसे चांदी के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा, क्योंकि यह एशियाई ट्रेडिंग ऑवर्स के दौरान फिर से 76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, जियो - पॉलिटिकल मोर्चे पर भी कुछ अहम खबरें आ रही हैं। सुरक्षित निवेश के तौर पर बुलियन मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल बना हुआ है।
क्या चांदी में आएगी तेजी
एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने चांदी के बारे में कहा कि COMEX पर चांदी 121 डॉलर से ऊपर के रिकॉर्ड हाई से बड़े करेक्शन के बाद 73 डॉलर – 80 डॉलर जोन के पास ट्रेड कर रही है। हालांकि तेजी का ट्रेंड बना हुआ है, लेकिन तेज गिरावट की वजह से चांदी अहम मूविंग एवरेज से नीचे आ गई है। यह शॉर्ट-टर्म बेयरिश प्रेशर और एक लंबे करेक्टिव फेज का संकेत है।
पोनमुडी ने आगे कहा कि 65 डॉलर– 70 डॉलर के सपोर्ट बैंड में खरीदने का बेहतर मौका है। पोनमुडी ने आगे कहा कि चांदी इस बेस से लगातार ऊपर बनी रह सकती है। इसके बाद इसमें रिकवरी के संकेत हैं। वोलैटिलिटी के बावजूद इंडस्ट्री में मजबूत मांग और सप्लाई की कमी से इस तेजी को बढ़ावा मिला है।
आज क्या है चांदी का भाव
कॉमेक्स पर चांदी का भाव 77.905 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मार्केट के कई जानकार कीमतों में तेजी की उम्मीद जता रहे हैं। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी ₹4,328 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹2,48,596 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई। इससे इसमें तेजी का सिलसिला दूसरे सेशन तक जारी रहा।
भारतीय रिटेल बाजार के ताजा रेट?
अगर हम भारत के रिटेल बाजार की बात करें, तो आईबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,37,039 रुपये दर्ज की गई है। स्थानीय बाजार में मांग और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच यह भाव निवेशकों के लिए खरीदारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।