Silver Rate Today 20 February: 19 फरवरी को ग्लोबल मार्केट बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक नया मोड़ देखने को मिला है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चांदी, जो सोने से ज़्यादा वोलाटाइल रही है, उसमें भी बढ़त हुई। कॉमेक्स पर मार्च डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 3.47 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस बढ़कर 81.1 डॉलर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई। इसमें तेजी लगातार तीसरे सेशन तक जारी रही।
जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से चांदी की कीमतों में इजाफा हो रहा है। जानकारों का कहना है कि तीन साल के भीतर चांदी 140-210 डॉलर तक पहुंच जाएगी। सोने चांदी में अभी बुल मार्केट खत्म नहीं हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ी का पहले भी पूर्वानुमान लगा चुके हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव
इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स पर चांदी का भाव 82.030 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। है। घरेलू स्तर पर मार्च सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट भी ₹10,674 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹2,52,067 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इसमें तेज का दूसरे सेशल तक जारी है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, क्योंकि वैश्विक स्तर पर मजबूती और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की मांग बढ़ा दी।
अमेरिका-ईरान तनाव
दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और वैश्विक तनाव (Geopolitical Uncertainty) के चलते सोने की कीमतें तेजी से बढ़ीं। अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी और टैरिफ का असर भी सोने पर दिखा। चांदी को उद्योगों से मिल रही मजबूत मांग ने सहारा दिया। इन सभी कारणों ने सोने और चांदी को नए ऑल टाइम हाई तक पहुंच गए हैं, लेकिन अब कीमतों में करेक्शन की संभावना बढ़ रही है।