Silver Rate Today 18 February: आज 18 फरवरी, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी (Silver) आज 8,067.00 रुपये (3.53%) की भारी बढ़त के साथ 2,36,850.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए फिलहाल अच्छा मौका है. क्योंकि सोने-चांदी के भाव अभी भी अपने ऑल टाईम हाई से काफी नीचे हैं।
चांदी की कीमतें ऊपर ट्रेड कर रही थीं, कॉमेक्स पर मार्च चांदी कॉन्ट्रैक्ट 3.4 डॉलर प्रति औंस बढ़कर दिन के सबसे ऊंचे लेवल 76.93 डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सेशन में जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई हो गई है। जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग में सुधार से चांदी की कीमतों में रिकवरी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
क्या चांदी में आएगी तेजी
एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने चांदी के बारे में कहा कि COMEX चांदी 121 डॉलर से ऊपर के रिकॉर्ड हाई से बड़े करेक्शन के बाद 73 डॉलर – 80 डॉलर जोन के पास ट्रेड कर रही है। हालांकि तेजी का ट्रेंड बना हुआ है, लेकिन तेज गिरावट की वजह से चांदी अहम मूविंग एवरेज से नीचे आ गई है। यह शॉर्ट-टर्म बेयरिश प्रेशर और एक लंबे करेक्टिव फेज का संकेत है।
पोनमुडी ने आगे कहा कि 65 डॉलर– 70 डॉलर के सपोर्ट बैंड में खरीदने का बेहतर मौका है। पोनमुडी ने आगे कहा कि चांदी इस बेस से लगातार ऊपर बनी रह सकती है। इसके बाद इसमें रिकवरी के संकेत हैं। वोलैटिलिटी के बावजूद इंडस्ट्री में मजबूत मांग और सप्लाई की कमी से इस तेजी को बढ़ावा मिला है।
MCX पर चांदी के दाम में तेजी
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी 3.42 फीसदी या 7828 रुपये उछलकर 236610 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75.66 डॉलर प्रति औंस पर है।
जियो पॉलिटिक्स का हाल
जियो पॉटिलिकल टेंशन पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। जियो पॉलिटिकल मोर्चे पर ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु बातचीत को लेकर कुछ सिद्धांतों पर सहमति बनी है, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि कोई समझौता तुरंत होने वाला है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन पर तेजी से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से जिनेवा में शांति वार्ता चल रही है।