COMEX Silver Today: आज $76.33 पर पहुंचा भाव, रिकवरी मोड में सिल्वर, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स

Silver Trading Strategy: चांदी की चमक एक बार फिर निवेशकों की आंखों में चमक रही है। अगर आप आज यानी 9 अप्रैल 2026 की शाम को बाजार के आंकड़ों पर नज़र डालें, तो कॉमेक्स (COMEX) सिल्वर मार्केट में एक दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Apr 2026, 10:37 PM IST
सिल्वर में आज दिखी तेजी
सिल्वर में आज दिखी तेजी

Silver Price Analysis 2026: चांदी की चमक में इन दिनों एक अजीब सी कशमकश दिख रही है। कभी ये आसमान छूने की कोशिश करती दिख रही है,तो कभी जमीन की ओर गोता लगाने लगाने लगती है। अगर आप आज यानी 9 अप्रैल 2026 की शाम को कॉमेक्स (COMEX) बाजार के आंकड़ों को देखें, तो चांदी एक सधी हुई बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।

कैसा रहा आज चांदी का रूख?

आज शाम 4:39 बजे तक चांदी 76.330 के स्तर पर ट्रेड करती दिखी। दिन भर के कारोबार में इसमें 0.945 अंकों (+1.25%) की मजबूती दर्ज की गई। आज दिन में एक वक्त ऐसा आया जब लगा कि ये टूटकर 72.925 के निचले स्तर पर बिखर जाएगी। लेकिन शाम होते-होते खरीदारों ने फिर से कमान संभाली और इसे 76.415 के हाई तक ले गए। फिलहाल यह अपने दिन के उच्चतम स्तर के बेहद करीब है, जो ये बताता है कि बाजार बंद होते-होते सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई चमक, जानिए ताजा भाव

चांदी का सपोर्ट और रेजिस्टेंस

स्तरमूल्य ( )विवरण
R174.612पहला पड़ाव, जिसे चांदी ने फिलहाल पार कर लिया है
R275.145यहाँ थोड़ी मुनाफावसूली देखी जा सकती है
R375.457मजबूत रेजिस्टेंस जोन
S173.767पहला सहारा स्तर
S273.455दूसरा सहारा स्तर
S372.922आज का लो भी इसी के करीब रहा है

नोट- 5 मिनट के चार्ट पर Buy सिग्नल मिल रहा है, जो शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए उत्साहजनक है, लेकिन अगर आप लंबी अवधि (1 घंटा या 1 दिन) के नजरिए से देखें, तो सिग्नल 'Sell' की तरफ इशारा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Senior Citizens की लॉटरी! इस कंपनी ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं,मिलेगा 9.2% रिटर्न

मूविंग एवरेज पर डालते हैं नजर

  • यहां 20, 50 और 100 दिनों के मूविंग एवरेज (क्रमशः 75.66, 75.13, 74.68) मौजूदा कीमत से नीचे हैं। यह स्पष्ट 'बुलिश' ट्रेंड है।
  • यहां कीमतें अपने 50-MA (74.72) से ऊपर निकल गई हैं, जो रिकवरी का संकेत है।
  • यहां कहानी थोड़ी अलग है। 1 दिन का 100-MA 82.28 पर है, जबकि मौजूदा कीमत 76.33 है। इसका मतलब है कि चांदी अभी भी अपने पिछले उच्चतम स्तरों से काफी नीचे है और लंबी अवधि में रिकवरी के लिए इसे अभी काफी सफर तय करना है।

पिछले 1 साल में कैसी रही सिल्वर की तस्वीर?

अवधिउच्चतम स्तरन्यूनतम स्तरऔसत (Average)
5 दिन77.19069.61073.659
1 महीना89.21567.44074.723
3 महीने119.51063.90083.576
1 साल119.51030.77053.530

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीCOMEX Silver Today: आज $76.33 पर पहुंचा भाव, रिकवरी मोड में सिल्वर, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स
More