PM Kisan 20th installment: खाते में नहीं पहुंचे ₹2000? इस नंबर पर करें कॉल और जानें वजह

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 9.7 करोड़ किसानों के बैंक एकाउंट्स में कुल 20,500 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। लेकिन कुछ किसान ऐसी भी हैं, जिन्हें पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में क्या किया जाए, आइए जानते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड2 Aug 2025, 02:02 PM IST
PM Kisan 20th installment released: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
PM Kisan 20th installment released: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान भाइयों के खातों में आखिरकार 2,000 की रकम ट्रांसफर कर दी गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी की। इस बार करीब 9.7 करोड़ किसानों को कुल 20,500 करोड़ की राशि भेजी गई है।

हालांकि इस बार किस्त आने में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन अब किसानों के चेहरे पर फिर से राहत की मुस्कान लौट आई है। सभी पात्र किसानों के खातों में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 2,000 की राशि भेज दी गई है।

अब तक पैसा नहीं आया? तो ये करें

कुछ किसानों के खाते में अब तक पैसे नहीं पहुंचे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो घबराइए मत। आप किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर कॉल करके कारण जान सकते हैं।

किस्त रुकने की मुख्य वजहें क्या हो सकती हैं?

  • ई-केवाईसी पूरी नहीं होना
  • भूलेख का सत्यापन न कराना
  • गलत जानकारी के साथ आवेदन करना

इन वजहों से आपकी किस्त रुक सकती है। समय रहते दस्तावेज और जानकारी अपडेट करवा लें।

वाराणसी में विकास की भी हुई बारिश

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने केवल पीएम किसान योजना की रकम ही नहीं बांटी, बल्कि उत्तर प्रदेश में कई नए विकास प्रोजेक्ट्स की भी सौगात दी। मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 की मदद दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में, यानी 2,000- 2,000 करके सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 20th installment: खाते में नहीं पहुंचे ₹2000? इस नंबर पर करें कॉल और जानें वजह
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 20th installment: खाते में नहीं पहुंचे ₹2000? इस नंबर पर करें कॉल और जानें वजह