Credit Card Rules: नहीं चुका पाए क्रेडिट कार्ड का बिल, तो क्या पुलिस कर लेगी गिरफ्तार? यहां जानिए सच

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर न चुकाने पर कई तरह की दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति और भविष्य की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में नियम क्या कहते हैं और कहां सावधानी जरूरी है, यह जानना अहम है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड18 Jan 2026, 07:52 PM IST
नहीं चुका पाए क्रेडिट कार्ड का बिल, तो क्या पुलिस कर लेगी गिरफ्तार?
नहीं चुका पाए क्रेडिट कार्ड का बिल, तो क्या पुलिस कर लेगी गिरफ्तार?

Credit Card Rules: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में क्रेडिट कार्ड ने खर्च करना आसान बना दिया है। महीने के आखिर तक पैसे न होने पर भी शॉपिंग, ट्रैवल या इमरजेंसी मैनेज हो जाती है। लेकिन यही सहूलियत कई बार परेशानी की वजह भी बन जाती है, खासकर तब जब हालात बिगड़ें और बिल समय पर न चुकाया जा सके। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा डर यही होता है, कहीं पुलिस केस न बन जाए या जेल न जाना पड़े।

क्या क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर हो सकती है गिरफ्तारी?

सीधी और साफ बात यह है कि क्रेडिट कार्ड का बिल न भरने पर पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती। यह मामला कर्ज से जुड़ा है, जिसे कानून में सिविल विवाद माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले बैंक या कार्ड कंपनी पहले आपको मैसेज, ईमेल और कॉल के जरिए रिमाइंडर भेजती है। इसके बाद रिकवरी एजेंट संपर्क करते हैं। अगर लंबे समय तक भुगतान नहीं होता, तो बैंक सिविल कोर्ट का सहारा ले सकता है।

कब मामला गंभीर बन सकता है?

अगर जांच में यह सामने आता है कि आपने जानबूझकर फर्जी दस्तावेज दिए, जानकारी छिपाई तो मामला सिविल से आपराधिक बन सकता है। ऐसी स्थिति में धोखाधड़ी के आरोप लग सकते हैं और तब कानूनी कार्रवाई कड़ी हो जाती है। यानी डिफॉल्ट अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन फ्रॉड साबित होने पर मामला गंभीर हो जाता है।

अगर बिल नहीं चुकाया तो क्या होगा?

गिरफ्तारी भले न हो, लेकिन क्रेडिट कार्ड बिल न भरने के नुकसान कम नहीं हैं। सबसे पहला असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। एक या दो महीने की देरी भी स्कोर को काफी नीचे गिरा सकती है। इसका सीधा मतलब है कि आगे चलकर होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेना मुश्किल हो सकता है। कई बार बैंक नया क्रेडिट कार्ड देने से भी मना कर देते हैं।

ब्याज, पेनल्टी और रिकवरी कॉल्स

बिल न भरने पर भारी ब्याज और लेट फीस लगती जाती है, जिससे बकाया रकम तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा रिकवरी कॉल्स और फॉलो-अप का दबाव भी बढ़ जाता है। हालांकि नियमों के मुताबिक रिकवरी एजेंट आपको धमका नहीं सकते, लेकिन लगातार कॉल्स मानसिक तनाव जरूर बढ़ा देते हैं।

अगर किसी वजह से आप बिल नहीं चुका पा रहे हैं, तो सबसे बेहतर तरीका है बैंक से बात करना। कई बैंक सेटलमेंट, ईएमआई या अस्थायी राहत का विकल्प देते हैं। चुप रहने या कॉल्स नजरअंदाज करने से समस्या और बिगड़ सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card Rules: नहीं चुका पाए क्रेडिट कार्ड का बिल, तो क्या पुलिस कर लेगी गिरफ्तार? यहां जानिए सच
More
बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card Rules: नहीं चुका पाए क्रेडिट कार्ड का बिल, तो क्या पुलिस कर लेगी गिरफ्तार? यहां जानिए सच