Credit Score Drop Reasons: क्रेडिट कार्ड से जिंदगी आसान तो हो जाती है, लेकिन कई बार ये मुश्किलों का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग एक से अधिक क्रेडिट कार्ड होने पर उन्हें बंद करवाने का सोचते हैं, लेकिन डरते हैं कि कहीं उनका क्रेडिट स्कोर खराब न हो जाए? अगर आपको भी ये डर सता रहा है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने से क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।
कैसे घटता-बढ़ता है क्रेडिट स्कोर?
आपका क्रेडिट स्कोर आपके क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो पर निर्भर करता है, जैसे कि आप अपने क्रेडिट कार्ड के कितने हिस्से का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड बंद करवाते हैं, तो आपके उस कार्ड का पूरा क्रेडिट खत्म हो जाएगा। इससे आपके पूरा क्रेडिट भी कम हो जाएगा। क्रेडिट कम होने से क्रेडिट रेशियो भी प्रभावित होता है, जिसकी वजह से क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित होता है।
चलिए उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं, और दोनों की कुल लिमिट मिलाकर ₹2 लाख है। आपने इनमें से ₹50,000 खर्च किए हैं। ब आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 25 प्रतिशत होगा। अब अगर आप इनमें से एक कार्ड बंद कर देते हैं जिसकी लिमिट ₹1 लाख थी, तो आपकी कुल उपलब्ध लिमिट घटकर ₹1 लाख रह जाएगी। लेकिन खर्च तो ₹50,000 ही है। अब आपका क्रेडिट रेशियो 50 प्रतिशत हो जाएगा। बैंक या एनबीएफसी इसे रिस्की मानते हैं, क्योंकि आप अपनी लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।
क्रेडिट हिस्ट्री की ऐज भी हो जाती है कम
अगर आप अपना कोई पुराना कार्ड बंद करवाते हैं, तो इससे आपके क्रेडिट हिस्ट्री की ऐज भी कम हो जाती है। दरअसल आपके क्रेडिट कार्ड की एज भी आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करवाते हैं, तो उससे आपका क्रेडिट स्कोर भी गिर सकता है।