नए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है भारी

Credit Card: इन दिनों क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आम हो गया है। इसके कई फायदे भी हैं, लेकिन गलतियों के कारण यह फायदा से ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप नया क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इससे आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Dec 2025, 02:52 PM IST
Credit Card: क्रेडिट लिमिट को पूरा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
Credit Card: क्रेडिट लिमिट को पूरा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।(Livemint)

Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। अब मेट्रो सिटी के अलावा आपको टियर टू और थ्री के शहरों में भी क्रेडिट कार्ड का चलन देखने को मिल जाएगा। डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी रोज की जरूरतों में शामिल हो गया है। क्रेडिट कार्ड से कई तरह के फायदे और छूट भी मिलती है। अगर इन्हीं फायदों को देखते हुए आपने भी नया नया क्रेडिट कार्ड खरीदा है तो ये खबर आपके लिए अहम है।

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हमेशा फायदा होगा और कभी भी क्रेडिट कार्ड आपके लिए मुसीबत नहीं बनेगा।

1. अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से कार्ड चुनें

हर क्रेडिट कार्ड एक जैसा नहीं होता. अलग-अलग कार्ड अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। अगर आप ज्यादा यात्रा करते हैं, तो ट्रैवल बेनिफिट, होटल ऑफर और लाउंज एक्सेस वाला कार्ड आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, शॉपिंग पसंद करने वालों के लिए कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स वाला कार्ड ज्यादा फायदेमंद होता है। गलत कार्ड चुनने से आप कई फायदे खो सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले अपनी खर्च करने की आदत को जरूर समझें।

2. क्रेडिट लिमिट को पूरा इस्तेमाल करने से बचें

क्रेडिट कार्ड की लिमिट आपकी खर्च करने की सीमा है, लक्ष्य नहीं। पूरी लिमिट इस्तेमाल करने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। कोशिश करें कि कुल लिमिट का छोटा हिस्सा ही उपयोग में लाएं। इससे बैंक और क्रेडिट एजेंसियों को संकेत मिलता है कि आप जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल कर रहे हैं। कम उपयोग और समय पर भुगतान आपकी वित्तीय सेहत को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें | फ्यूल पर करते हैं ज्यादा खर्च तो आ गया स्पेशलिस्ट कार्ड, नाम और खासियतें जानिए

3. रिवॉर्ड पॉइंट का सही इस्तेमाल करें

आपके क्रेडिट कार्ड से कहां-कहां ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं, उसे ट्रैक करें। फिर अपनी जरूरत की चीजों पर इस्तेमाल करें। इसके साथ ही मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट को एक्सपायर न होने दें और सही समय पर इस्तेमाल जरूर करें।

4. समय पर भरे क्रेडिट कार्ड का बिल

क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में कभी भी लापरवाही नहीं करना चाहिए। हमेशा इसे समय पर जरूर भर दें। मिनिमम ड्यू के चक्कर में बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ता है, जिससे आप पर प्रेशर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | लियोनल मेसी के एक पैर का कितना है इंश्योरेंस? सुनकर उड़ जाएंगे होश

5. EMI के जाल में फंसने से पहले सोचें

क्रेडिट कार्ड EMI बड़े खर्च को आसान बना देती है, लेकिन हर EMI फायदेमंद नहीं होती है। कई बार इनमें ज्यादा ब्याज या छिपे हुए चार्ज शामिल होते हैं। ऐसे में किसी भी खरीदारी को EMI में बदलने से पहले उसकी पूरी शर्तें जरूर पढ़ें। कुल खर्च का हिसाब लगाना चाहिए। जरूर लगाएं. सही समझ और योजना के साथ इस्तेमाल किया गया क्रेडिट कार्ड आपके लिए मजबूत वित्तीय टूल बन सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीनए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
More
बिजनेस न्यूज़मनीनए क्रेडिट कार्ड को स्वाइप से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है भारी