Credit Card Rent Payment: क्या क्रेडिट कार्ड से करते हैं रेंट पेमेंट? आयकर विभाग थमा सकता है नोटिस, जानिए वजह

Income Tax Notice On Rent: क्रेडिट कार्ड से रेंट का पेमेंट करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। आयकर विभाग ने देखा है कि लोग बनावटी खर्च कर रहे हैं। ऐसे मामलों में HRA क्लेम रिजेक्ट हो सकता है और पेनल्टी भी लग सकती है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Jan 2026, 04:25 PM IST
रेंट पेमेंट करने पर आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
रेंट पेमेंट करने पर आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

Credit Card Rent Payment: मोबाइल की तरह क्रेडिट कार्ड भी अब कुछ लोगों की जिंदगी का साथी बन गया है। कुछ लोग इसका सही से इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसका ऐसे इस्तेमाल करते हैं कि आयकर विभाग नोटिस मिल जाता है। आज हम आपको क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल किए जाने वाले उस खतरनाक तरीके से आगाह करने वाले हैं, जो आपको मुश्किलों में डाल सकता है।

क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से अपना रेंट का पेमेंट करते हैं, तो ये आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। यहां तक कि आपको इनकम विभाग का नोटिस भी मिल सकता है। दरअसल हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने देखा कि कुछ लोग लोग रेंट चुकाने के नाम पर पैसे घुमा रहे हैं। ये लोग रेंट के नाम पर अपने दोस्तों और परिवार को पैसे ट्रांसफर करते हैं और फिर बाद में उनसे अपने बैंक अकाउंट में पैसे ले ले लेते हैं। इसे इनकम टैक्स भी भाषा में 'बनावटी खर्च-Manufactured Spending' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें | रविवार को ही पेश होगा बजट, आ गया संसद सत्र 2026 का पूरा शेड्यूल

क्यों कर रहे लोग ऐसा?

आयकर विभाग ने देखा कि क्रेडिट कार्ड से पैसे तो खर्च हो रहे हैं, लेकिन इससे कुछ खरीदा नहीं जा रहा है। लोग सिर्फ कैशबैक और रिवॉर्ड्स के लालच में ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि कई ऐप रेंट का पेमेंट करने से काफी अच्छा कैशबैक देते हैं। इसलिए कुछ लोग फर्जी रेंट का पेमेंट करते हैं।

HRA क्लेम हो सकता है रिजेक्ट

अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपका HRA क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। आयकर विभाग AIS और SFT डेटा से मिसमैच पकड़ता है, जैसे टेनेंट HRA क्लेम करता है, लेकिन लैंडलॉर्ड रेंट इनकम नहीं दिखाता, तो HRA क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है और पेनल्टी लग सकती है।

यह भी पढ़ें | ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड नियमों में किया बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

इनकम टैक्स विभाग की रहती है नजर

आयकर विभाग इस तरह फर्जी क्लेम करने वालों पर नजर बनाए हुए है। AI के आने के बाद विभाग ने डेटा एनालिटिक्स को काफी मजबूत कर दिया है। AIS/SFT बेस्ड प्रोफाइलिंग को बढ़ा दिया है, ताकि रिपोर्टेड इनकम के साथ मिसमैच हाई-वैल्यू क्रेडिट कार्ड खर्च को पकड़ा जा सके।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card Rent Payment: क्या क्रेडिट कार्ड से करते हैं रेंट पेमेंट? आयकर विभाग थमा सकता है नोटिस, जानिए वजह
More
बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card Rent Payment: क्या क्रेडिट कार्ड से करते हैं रेंट पेमेंट? आयकर विभाग थमा सकता है नोटिस, जानिए वजह