Credit Card Rules Change: क्या क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू भरते हैं? होगा नुकसान, 15 जून से बदलने जा रहे ये 5 नियम

Credit Card Rules Change: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी खास है। अब लेट पेमेंट करने पर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड से जुड़े कौन से नियम बदलने वाले हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Jun 2026, 03:08 PM IST
Credit Card Rules Change- क्रेडिट कार्ड के नियम में होगा बदलाव
Credit Card Rules Change- क्रेडिट कार्ड के नियम में होगा बदलाव

IndusInd Bank Credit Card Rules: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 15 जून से इनके नियमों में कुछ बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का असर कार्ड इस्तेमाल करने वाले लोगों पर भी पड़ेगा। इन बदलावों में लेट पेमेंट चार्ज से लेकर ब्याज की गणना तक को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता पर कितना लोड बढ़ने वाला है।

15 जून से क्या बदल जाएगा?

अगर आप इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपके कार्ड पर लगने वाले ब्याज की गणना नए सिरे से होगी। इसके साथ ही Fuel Transaction Fees में बदलाव, ट्रांसपोर्ट खर्च पर नया शुल्क, डायनामिक करंसी कंवर्जन चार्ज में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा अगर आप लेट पेमेंट करते हैं, तो उसके लिए भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें | Stock Market: उतार-चढ़ाव के बीच लौटी बाजार में रौनक; अब क्या करें निवेशक?

मिनिमम ड्यू का चक्कर पड़ेगा भारी

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर मिनिमम ड्यू का पमेंट करते हैं, तो अब आपको इसका नुकसान होने वाला है। बैंक के नए नियम के अनुसार, अगर यूजर पूरे बिल का भुगतान नहीं करेगा, तो बकाया राशि पर ब्याज जारी रहेगा। इसके अलावा Interest-Free Period तभी वापस मिलेगा जब ग्राहक लगातार दो Statement Cycles का पूरा भुगतान समय पर करेगा।

लेट पेमेंट चार्ज में इजाफा

अगर आप क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करने में लेट हो गए, तो अब आपकी जेब पर ज्यादा भार पड़ने वाला है। 501 रुपये से 1,000 रुपये के बीच बकाया राशि पर शुल्क 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं 5000 से 1000 रुपये की बकाया राशि पर चार्ज 550 से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है।

नोट- Club Vistara Explorer, Pioneer Private और Pioneer Heritage Credit Cards पर Late Payment Fee लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | EMI पर खरीदारी पड़ सकती है महंगी, जानिए ब्याज और छिपे चार्ज का पूरा गणित

फ्यूल खर्च के नियम में बदलाव

बैंक ने क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल डलवाने के नियमों को थोड़ा कड़ा कर दिया है। अब सामान्य क्रेडिट कार्ड्स (Standard Cards) पर एक महीने (स्टेटमेंट साइकल) में 30,000 रुपये से अधिक का फ्यूल खरीदने पर 1% एक्सट्रा फीस और GST देना होगा, जबकि पहले ये लिमिट 50,000 रुपये थी।

ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट पर नया चार्ज

अगर आप कैब, बस, ट्रेन, या टोल टैक्स के लिए इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो अब संभलकर खर्च करना होगा। बैंक ने नियम बनाया है कि एक महीने में इन ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर 40,000 रुपये से ज़्यादा खर्च करने पर 1% अतिरिक्त चार्ज और GST लगेगा।

यह भी पढ़ें | पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI? कर्ज चुकाने के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

विदेश में शॉपिंग महंगी हुई

जब आप किसी विदेशी वेबसाइट या मर्चेंट से खरीदारी करते हैं और वो आपको डॉलर के बजाय सीधे भारतीय रुपये (INR) में बिल दिखाता है, तो उस पर DCC चार्ज लगता है। बैंक ने अब सामान्य कार्ड्स और टाइगर कार्ड के लिए इस चार्ज को 1% से बढ़ाकर सीधे 2% (प्लस GST) कर दिया है, जिससे विदेशी लेन-देन थोड़ा महंगा हो जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीCredit Card Rules Change: क्या क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू भरते हैं? होगा नुकसान, 15 जून से बदलने जा रहे ये 5 नियम
More