Cyber Insurance: साइबर फ्रॉड का है डर तो लें साइबर इंश्योरेंस, लुटने से बच जाएगी जिंदगी भर की कमाई

Cyber Insurance: एक छोटी-सी गलती में जीवन भर की कमाई उड़ सकती है। तेजी से बढ़ते साइबर हमलों के दौर में मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग हर व्यक्ति को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे में साइबर इंश्योरेंस एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है। आइये जानते हैं साइबर इंश्योरेंस क्या है और इसके क्या फायदे हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Feb 2026, 09:11 AM IST
Cyber Insurance: साइबर इंश्योरेंस से नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।
Cyber Insurance: साइबर इंश्योरेंस से नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

Cyber Insurance: आजकल डिजिटल लेनेदेन में तेजी आई है। हर जगह आपको ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा। ऐसे में बहुत से लोग डिजिटल की ओर रूख कर चुके हैं। इस बीच वित्तीय धोखाधड़ी भी तेजी से बढ़ी है। कई लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। इंटरनेट, ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल साक्षरता की कमी ने साइबर अपराधियों को और अधिक सक्रिय बना दिया है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता बढ़ गई है। ऐसे नुकसान से बचने के लिए आप साइबर इंश्योरेंस को चुन सकते हैं। इससे आपको आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिलेगी।

साइबर इंश्योरेंस की किसे है जरूरत?

  1. ऑनलाइन खरीदार और बैंकिंग यूजर

2. हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स

3. रिमोट वर्कर्स और फ्रीलांसर

4. सोशल मीडिया यूजर्स और इन्फ्लुएंसर

5. बच्चे और परिवार

6. व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप से सहेजने वाले

साइबर इंश्योरेंस क्यों है जरूरी?

साइबर इंश्योरेंस जरूरी है क्योंकि यह साइबर हमलों से होने वाले नुकसान को कवर करता है। साइबर हमले किसी भी समय हो सकते हैं और इनसे होने वाले नुकसान बहुत बड़े हो सकते हैं। साइबर इंश्योरेंस आपको साइबर हमलों के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाता है। अगर आपके बिजनेस पर साइबर अटैक हुआ है तो ये आपके बिजनेस को फिर से खड़ा करने में मदद करेगा।

साइबर बीमा क्या कवर करता है?

साइबर इंश्योरेंस ऑनलाइन ठगी से होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद करता है। आमतौर पर इसमें ये चीजें शामिल होती हैं:

अनधिकृत ऑनलाइन लेन-देन

पहचान चोरी

फ़िशिंग और रैनसमवेयर हमला

कुछ मामलों में साइबर उत्पीड़न

कई बीमा कंपनियां कानूनी सलाह भी देती हैं। अगर आपका खाता हैक हो जाए तो उसे दोबारा चालू कराने में मदद करती हैं और बैंक या पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में सहयोग करती हैं।

कैसे काम करता है साइबर इंश्योरेंस?

साइबर बीमा कंपनियां साइबर हमलों से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए प्रीमियम लेती हैं। जब कोई साइबर हमला होता है, तो बीमाधारक कंपनी को सूचना देता है और कंपनी नुकसान का आकलन करती है। यदि नुकसान बीमा पॉलिसी के तहत आता है, तो कंपनी नुकसान की भरपाई करती है।

साइबर इंश्योरेंस पर एक्सपर्ट की सलाह

इस मामले में EDME इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड के एसोसिएट डायरेक्टर रुशिक पटेल (Rushik Patel) का कहना है कि भारतीय परिवारों के लिए साइबर इंश्योरेंस डिजिटल जोखिमों से सुरक्षा का एक मजबूत उपाय है। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान चोरी, फ़िशिंग और रैनसमवेयर (ransomware) से होने वाले नुकसान को कवर करता है। कई कंपनियां कानूनी सहायता और हैक हुए खातों को ठीक कराने में भी मदद करती हैं। वहीं अगर लापरवाही हुई हो, देर से रिपोर्ट की गई हो या अनियमित प्लेटफॉर्म जैसे क्रिप्टो में नुकसान हुआ हो, तो दावा खारिज भी हो सकता है। इसलिए पॉलिसी की शर्तें समझना बहुत जरूरी है।

View full Image
Cyber Insurance

क्या यह आम परिवारों के लिए महंगा है?

नहीं। व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस का प्रीमियम कुछ रुपये प्रतिदिन से शुरू हो जाता है। कई कंपनियां फैमिली पॉलिसी भी देती हैं, जिसमें एक ही प्लान में पूरे परिवार को कवर किया जाता है। इसकी वजह ये है कि आज घर का हर सदस्य किसी न किसी रूप में ऑनलाइन है, इसलिए जोखिम भी सबके लिए है।

यह भी पढ़ें | भारत में 4 साल में 4 गुना बढ़े साइबर हमले, टॉप पर महाराष्ट्र UP

साइबर इंश्योरेंस अपराध को रोक नहीं सकता, लेकिन नुकसान होने पर सहारा जरूर देता है। यह पैसे की भरपाई, पहचान वापस पाने और कानूनी मदद में काम आता है। अगर इसे सुरक्षित डिजिटल आदतों जैसे मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ अपनाया जाए, तो यह परिवारों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन सकता है। डिजिटल दौर में यह अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बनता जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCyber Insurance: साइबर फ्रॉड का है डर तो लें साइबर इंश्योरेंस, लुटने से बच जाएगी जिंदगी भर की कमाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीCyber Insurance: साइबर फ्रॉड का है डर तो लें साइबर इंश्योरेंस, लुटने से बच जाएगी जिंदगी भर की कमाई