DA Hike Latest Update: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ती जा रहा है। दरअसल सरकार हर छह महीने में महंगाई के हिसाब से वेतन और पेंशन में बदलाव करती है ताकि बढ़ती कीमतों का असर कम हो सके।
इसके लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का इस्तेमाल करती है। नवंबर 2025 का ये इंडेक्स 148.2 आया है, जो संकेत देता है कि जनवरी 2026 से कर्मचारियों और पेंशनरों को ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा। इस तरह यह व्यवस्था उनकी आय की असली कीमत को बनाए रखने में मदद करती है।
60 % से ऊपर जा सकता है DA
नवंबर 2025 के महंगाई आंकड़े से पता चलता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) लगभग 60% तक पहुंच गया है। अभी ये 59.93% है, यानी 60% से बस थोड़ा कम है। ऐसे में अगर अब दिसंबर 2025 में इंडेक्स सामान्य रहा तो DA 60% से ऊपर ही जाएगा। अभी तक सरकार ने पूरे अंक में ही DA घोषित करती आई है, इसलिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% होने की संभावना है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2% अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी खुशी से झूम उठेंगे।
कर्मचारियों का अनुमान है 65 प्रतिशत
हालांकि कर्मचारियों का अनुमान है कि डीए 5 प्रतिशत तक बढ़ेगा। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए 61 से 63 फीसदी तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सैलरी में बंपर इजाफा होगा।कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि अगर दिसंबर में महंगाई ऊंची बनी रहती है, तो यह बढ़ोतरी इससे भी ज्यादा हो सकती है।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने कहा कि यदि दिसंबर का एआईसीपीआई (आईडब्ल्यू) नवंबर के आसपास रहता है, तो डीए में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। गणना के मुताबिक, अगर दिसंबर इंडेक्स 146-147 के बीच रहता है, तो डीए 61 फीसदी तक जा सकता है। वहीं, 148 के करीब पहुंचने पर यह 63 फीसदी तक पहुंच सकता है।
हालांकि, ये सिर्फ एक अनुमान है। डीए की बढ़ोतरी का अंतिम फैसला श्रम मंत्रालय ही करेगा। बता दें कि सरकार ने आखिरी बार जुलाई 2025 में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹25,000 है और अभी डीए 58% मिल रहा है, तो उसकी कुल सैलरी लगभग ₹39,500 होती है। जनवरी 2026 से डीए बढ़कर 60% होने पर सैलरी ₹40,000 हो जाएगी, 62% पर ₹40,500 और 65% पर ₹41,250 तक पहुंच जाएगी। यानी डीए बढ़ने से हर महीने 500 से 1,750 रुपये तक का इजाफा होगा।