DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, ममता सरकार ने किया ऐलान

DA hike News: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने 4% की बढ़ोतरी की है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Feb 2026, 05:22 PM IST
DA Hike
DA Hike

Government Employees DA Hike: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की अगुवाई सरकार ने चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश कर दिया है। सरकार ने यह बजट आम आदमी को केंद्र में रखते हुए पेश किया है। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस बजट में राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस कदम को चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया DA देने का दिया निर्देश

एक तरफ जहां राज्य सरकार बजट के जरिए अपनी पीठ थपथपा रही थी, वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट से भी एक ऐतिहासिक फैसला सामने आया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश दिए हैं कि वह 2008 से 2019 के बीच का बकाय महंगाई भत्ता (DA) अपने कर्मचारियों को हर हाल में भुगतान करे। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि महंगाई भत्ता पाना कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है, कोई अतिरिक्त फायदा या सरकारी दान नहीं।

यह भी पढ़ें | Indian Oil Q3 Results 2026: 322% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

6 मार्च तक बकाया का कम से कम 25% जमा कराने का निर्देश

कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 6 मार्च तक बकाया राशि का कम से कम 25% हिस्सा कर्मचारियों के खातों में जमा कराए। अदालत ने साफ किया है कि कल्याणकारी राज्य की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों के दुष्प्रभाव से बचाए। यह फैसला उन हजारों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी जीत है जो पिछले कई सालों से अपने हक की लड़ाई कोलकाता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें | Stock Market Closing: सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25,600 के ऊपर बंद

सिविक वॉलिंटियर्स और ग्रीन पुलिस के सैलरी बढ़ाई गई

बता दें कि अंतरिम बजट में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सिविक वॉलिंटियर्स और ग्रीन पुलिस के जवानों के लिए भी अपना खजाना खोला है। बजट प्रस्ताव के अनुसार, इन कर्मियों के मासिक वेतन में 1,000 रुपये की सीधी वृद्धि की गई है। इस मद के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये का अलग से बजट आवंटित किया है। राज्य में कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन जवानों को लंबे समय से अपनी आय बढ़ने का इंतजार था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, ममता सरकार ने किया ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़मनीDA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, ममता सरकार ने किया ऐलान