DA Hike Update: कर्मचारियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार! कब होगा आधिकारिक ऐलान? जानें ताजा अपडेट

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) पर सस्पेंस बढ़ गया है। कैबिनेट मीटिंग में फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, जिससे लाखों कर्मचारियों का इंतजार लंबा हो गया है। जानें डीए हाइक को लेकर क्या है ताजा अपडेट।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड26 Mar 2026, 05:12 PM IST
DA Hike update: कब होगा आधिकारिक ऐलान? जानें ताजा अपडेट
DA Hike update: कब होगा आधिकारिक ऐलान? जानें ताजा अपडेट (Bloomberg)

DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों को इस हफ्ते बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया। ऐसे में लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब अगले ऐलान पर टिक गई है।

क्या अप्रैल में होगी डीए हाइक की घोषणा?

बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर सरकारी गलियारों में काफी चर्चा थी। माना जा रहा था कि होली के आसपास सरकार DA में बढ़ोतरी का तोहफा दे देगी। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर अभी चुप्पी साधी गई है। अब जानकारों का मानना है कि इसका औपचारिक ऐलान अप्रैल 2026 में किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि जब भी इसका ऐलान होगा, यह 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा, यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

कितना बढ़ेगा आपका महंगाई भत्ता?

दिसंबर 2025 के लिए लेबर ब्यूरो द्वारा जारी AICPI-IW (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़ों ने इसकी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। दिसंबर में यह इंडेक्स 148.2 पर रहा, जो नवंबर के मुकाबले 0.5 अंक ज्यादा है। पूरे साल जनवरी से दिसंबर 2025 का औसत निकालकर जो गणना की जा रही है, उसके मुताबिक इस बार 2% के इजाफे की उम्मीद है।

  • मौजूदा दर: 58%
  • संभावित दर: 60%

अगर सरकार 2% की बढ़ोतरी करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 60% हो जाएगा।

कैसे कैलकुलेट होता है DA?

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर यह परसेंटेज तय कैसे होता है? इसके लिए सरकार एक खास फॉर्मूले का इस्तेमाल करती है जो 'औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक' (AICPI-IW) पर आधारित होता है। सटीक गणना के लिए साल 2016 के बेस इंडेक्स को 2001 के बेस इंडेक्स से जोड़ने के लिए 2.88 के कन्वर्जन फैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो, बाजार में बढ़ती महंगाई के औसत को देखकर ही आपकी सैलरी में यह सुधार किया जाता है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्यों जरूरी?

महंगाई भत्ता (DA) सेवारत कर्मचारियों के लिए होता है, जबकि महंगाई राहत (DR) पेंशनर्स को दी जाती है। इनका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना है। जैसे-जैसे पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते हैं, सरकार इस भत्ते के जरिए आपकी परचेजिंग पावर (खरीदने की शक्ति) को संतुलित रखने की कोशिश करती है।

अब भले ही DA हाइक का ऐलान टल गया हो, लेकिन उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अप्रैल में होने वाला फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है, खासकर एरियर के साथ। ऐसे में सभी की नजर अब सरकार के अगले कदम पर टिकी है, क्योंकि हर बढ़ती महंगाई के बीच यही भत्ता आम जेब को थोड़ा सहारा देता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDA Hike Update: कर्मचारियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार! कब होगा आधिकारिक ऐलान? जानें ताजा अपडेट
More