Dalai Lama Grammy Award: दलाई लामा ने 90 साल में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

Dalai Lama News: दलाई लामा ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में बेस्ट बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का पुरस्कार जीता है। उनका एल्बम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' ने उन्हें ये उपलब्धि दिलाई है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Feb 2026, 09:02 AM IST
दलाई लामा ने 90 साल में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड
दलाई लामा ने 90 साल में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड

Grammys Awards 2026: तिब्बत के बौद्ध धर्म के नेता दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। उन्हें 68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में बेस्ट बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए अवॉर्ड दिया गया है। उनके जिस एल्बम ने उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड दिलवाया है, उसका नाम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा'है। ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद एक बार फिर से दलाई लामा चर्चा में आ गए हैं। गूगल पर यूजर्स उनकी नेटवर्थ के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं दलाई लामा और कितने अमीर हैं।

दलाई लामा की नेटवर्थ कितनी है?

दलाई लामा का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक साधारण और आध्यात्मिक जीवन की छवि आती है। ऐसे में जब मीडिया रिपोर्ट्स उनकी संपत्ति को करीब 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 15 करोड़ डॉलर बताती हैं, तो ये आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला लगता है। निर्वासन में रहते हुए भी इतनी बड़ी नेटवर्थ होना लोगों को हैरान करता है।

यह भी पढ़ें | वाराणसी से पुणे तक, 7 छोटे शहर देंगे महानगरों को टक्कर, बजट की CER स्कीम जानिए

असल में उनकी आय कई स्रोतों से आती है। दुनियाभर से मिलने वाले दान (donations), उनके दिए गए भाषण (speeches) और लिखी गई किताबों की बिक्री उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा हैं। इसके अलावा, उनकी छवि का इस्तेमाल जब विज्ञापनों या फिल्मों में किया जाता है, तो उसके बदले उन्हें रॉयल्टी भी मिलती है। यही वजह है कि साधारण जीवन जीने वाले दलाई लामा की संपत्ति का आंकड़ा इतना बड़ा दिखाई देता है।

Grammys 2026 Full List of Winners

एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – डेबी तिरार मास फोटोस

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर

सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम

बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता)

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रैविटी

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स – ईयूएसईएक्सयूए

बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा

बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम जीरो

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क)

बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – जीएनएक्स

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची – एंग्जायटी

बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर

बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स

बेस्ट आरएंडबी एल्बम: लियोन थॉमस – मट

बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप ने पहली बार जीत दर्ज की)

बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया)

बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDalai Lama Grammy Award: दलाई लामा ने 90 साल में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
More
बिजनेस न्यूज़मनीDalai Lama Grammy Award: दलाई लामा ने 90 साल में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ