Debit Card EMI Rules: क्या डेबिट कार्ड पर EMI बनवाने से सिबिल स्कोर बढ़ता है? खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी बातें

Debit Card EMI Boost CIBIL Score: श में बढ़ती महंगाई के बीच EMI का विकल्प लोगों के लिए राहत की सांस बन गया है। पहले EMI का मतलब सिर्फ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा होता था, लेकिन अब कई बैंक और वेबसाइटें डेबिट कार्ड EMI भी ऑफर कर रही हैं। 

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड30 Jun 2026, 01:57 PM IST
 डेबिट कार्ड पर EMI बनवाने से सिबिल स्कोर का कनेक्शन
डेबिट कार्ड पर EMI बनवाने से सिबिल स्कोर का कनेक्शन

Debit Card EMI: देश में बढ़ती महंगाई के बीच टीवी से लेकर लेपटॉप तक खरीदना एक चुनौती बन गया है। ऐसे वक्त में लोग EMI के जरिए पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं। काफी वेबसाइटों पर डेबिट कार्ड पर भी EMI का विकल्प होता है, जिसे लोग धड़ल्ले से चुन कर रहे हैं। ये विकल्प उन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है।

क्रेडिट कार्ड से समान खरीदने के बाद वक्त पर पेमेंट करने से सिबिल स्कोर बढ़ता है, लेकिन क्या डेबिट कार्ड से भी EMI बनवाने पर सिबिल स्कोर बढ़ता है? आइए जानते हैं इसका जवाब

क्या है डेबिट कार्ड EMI?

सिबिल स्कोर बढ़ता है या नहीं, उससे पहले ये जान लेते हैं कि डेबिट कार्ड ईएमआई क्या है? दरअसल डेबिट कार्ड EMI एक ऐसी सुविधा है जिसमें ग्राहक को पूरी रकम एक साथ नहीं चुकानी पड़ती। इसमें बैंक समान की रकम चुका देता है और फिर कोर्ड होल्डर से 6,12,24 महीने में ब्याज के साथ रकम वापस लेते है। ये सुविधा क्रेडिट कार्ड EMI से थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें किसी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल नहीं होता।

यह भी पढ़ें | जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा पर क्यों होते हैं 108 कलशों से भगवान के स्नान?

मान लेते हैं कि आप 75,000 रुपये का लैपटॉप खरीदते हैं, तो बैंक तुरंत आपके खाते से पूरी राशि नहीं काटता। इसके बजाय, आपकी चुनी हुई अवधि के अनुसार हर महीने एक निश्चित किस्त आपके बचत खाते से 'ऑटो-डेबिट' हो जाती है।

यह भी पढ़ें | सिर्फ इन किसानों को मिलता है किसान क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं फायदा

क्या इससे सिबिल स्कोर बढ़ता है?

EMI का जिक्र होते ही सबके मन में पहला सवाल सिबिल स्कोर का आता है। क्या डेबिट कार्ड EMI लेने से क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है? इसका जवाब हां है।बैंक डेबिट कार्ड EMI को एक छोटे पर्सनल लोन की तरह देखता है। अगर आप वक्त पर EMI चुकाते हैं, तो ये आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को मजबूत करता है। इससे आपका सिबिल स्कोर मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें | EMI नहीं बढ़ेगी, सोने पर ज्यादा लोन; RBI की स्थिर दरों से आपका और क्या फायदा?

बता दें कि देश के कई बड़े बैंक, जैसे HDFC बैंक, SBI, ICICI बैंक और Axis बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा देते हैं। यदि आप No Cost EMI चुनते हैं, तो भी प्रोसेसिंग फीस, GST या अन्य चार्ज लग सकते हैं। EMI बनवाने के लिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कुल EMI आपकी मासिक आय के 40-50% से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDebit Card EMI Rules: क्या डेबिट कार्ड पर EMI बनवाने से सिबिल स्कोर बढ़ता है? खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी बातें
More