Debt-to-Income Ratio: लोन तो ले लिया, लेकिन EMI ने बिगाड़ा बजट! Debt-to-Income Ratio से मिलेगा हल, ऐसे करें कैलकुलेट

Debt-to-Income Ratio Formula: घर, गाड़ी या अन्य जरूरतों के लिए लोन लेना आसान है, लेकिन ईएमआई चुकाना कठिन हो सकता है। अगर आप DTI का सही उपयोग करते हैं, तो आप इस मुसीबत से आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 Jan 2026, 07:52 AM IST
Debt-to-Income Ratio को समझिए
Debt-to-Income Ratio को समझिए

What is Debt-to-Income Ratio: घर खरीदना हो, गाड़ी लेना हो या फिर पर्सनल जरूरतें पूरी करनी हो, इन सभी के लिए बैंक और NBFC से लोन लेना आसान है। हालांकि कई लोगों के लिए लोन की ईएमआई चुकाना सिरदर्द बन जाता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है कि हर महीने की ईएमआई उनका पूरा बजट बिगाड़ देती है।

दरअसल होम लोन हो, पर्सनल लोन या फिर कोई और लोन, सभी को चुकाने के लिए EMI का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे लोन ले लेते हैं और बाद में EMI उनके बजट से बाहर चल जाती है। इसलिए आज हम आपको Debt-to-Income Ratio (DTI) के बारे में समझने वाले हैं, जिससे आपको कभी भी EMI परेशान नहीं करेगी।

क्या है डेट-टू-इनकम रेश्यो?

Debt-to-Income Ratio यानी DTI बताता है कि आप अपने महीने की सैलरी का कितना प्रतिशत हिस्सा ईएमआई में दे सकते हैं।इसे कैलकुलेट करना बेहद आसान है।मान लीजिए आपकी सैलरी 50,000 है और EMI 15,000 है, तो आपका DTI 30% होगा। इसका मतलब है कि आपकी आय का 30 प्रतिशत हिस्सा पहले से ही EMI में जा रहा है।

यह भी पढ़ें | EPF से लोन चुकाना सही है या गलत, यहां जानिए पूरी डिटेल

क्यों जरूरी है DTI कैलकुलेट करना?

अगर आप लोन की ईएमआई वक्त पर नहीं चुकाएंगे, तो आपका ही सिबिल स्कोर खराब होगा। बैंक भी लोन अप्रूव करने से पहले देखते हैं कि आपकी EMI आपकी आय का 30–40% से ज्यादा न हो। इसे कैलकुलेट करने का एक फायदा ये भी होता है कि आपको पता चल जाता है कि आप कितनी ईएमआई आसानी से भर सकते हैं।

अगर EMI बहुत ज्यादा है तो आपकी बचत और अन्य खर्चों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा अगर आपका DTI कम होता है, उन्हें बैंक बेहतर ब्याज दर पर लोन देने के लिए तैयार रहते हैं।काफी फाइनेंस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपकी सैलरी का 30% से ज़्यादा EMI में नहीं जाना चाहिए। इससे आपकी बाकी ज़रूरतें जैसे घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल इमरजेंसी और बचत सुरक्षित रहती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDebt-to-Income Ratio: लोन तो ले लिया, लेकिन EMI ने बिगाड़ा बजट! Debt-to-Income Ratio से मिलेगा हल, ऐसे करें कैलकुलेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीDebt-to-Income Ratio: लोन तो ले लिया, लेकिन EMI ने बिगाड़ा बजट! Debt-to-Income Ratio से मिलेगा हल, ऐसे करें कैलकुलेट